Share market News : गुरुवार की गिरावट के बाद 10 अप्रैल को शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 850 अंकों तक उछल गया, जबकि निफ्टी 24,000 के करीब पहुंच गया। बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में मजबूत खरीदारी के साथ-साथ ग्लोबल बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने बाजार को सहारा दिया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 918.60 (1.20%) अंक मजबूत हो कर 77,550.25 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 275.50 (1.16%) अंक की तेजी के साथ 24,050.60 के स्तर पर बंद हुआ।
इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपए उछलकर 450 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। गुरुवार को सेंसेक्स 931.25 अंक या 1.20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 76,631.65 पर बंद हुआ। निफ्टी 222.25 अंक या 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,775.10 पर बंद हुआ।
बाजार में आई तेजी के 3 बड़े कारण
1. बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी
बाजार की तेजी का सबसे बड़ा कारण बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में मजबूत खरीदारी रही। इस सेक्टर में करीब 1.6% की तेजी आई, जबकि पूरे हफ्ते में यह सेक्टर 8% से ज्यादा चढ़ चुका है। PSU और प्राइवेट बैंक शेयरों में मजबूती ने बाजार के सेंटीमेंट को पॉजिटिव बनाए रखा।
2. ग्लोबल बाजारों से पॉजिटिव संकेत
एशियाई बाजारों में तेजी का रुख रहा, जिससे भारतीय बाजार को सपोर्ट मिला। जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और हांगकांग के इंडेक्स हरे निशान में रहे। वहीं अमेरिकी बाजार भी मजबूत बंद हुए, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।
अमेरिकी टेक शेयरों में खास तेजी देखी गई। Amazon के शेयर AI चिप डेवलपमेंट की खबरों के बाद 5% से ज्यादा चढ़े। इसके अलावा Alphabet और Intel में भी मजबूती देखने को मिली। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद ने ग्लोबल सेंटीमेंट को सपोर्ट किया है।
3. रुपए में मजबूती
भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ, जिससे बाजार को अतिरिक्त सपोर्ट मिला। रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 92.41 पर पहुंच गया। मजबूत करेंसी से विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ता है, जिसका असर बाजार पर भी दिखा।

Related Posts
PPF मैच्योरिटी के बाद यह तरीका अपनाएंगे तो होगा फायदा, जानिए क्या है आपके पास ऑप्शन?
Stock Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 785 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,000 के पार
BHIM ऐप : अब बिना PIN डाले ही हो जाएगा पेमेंट, जानिए इस नए फीचर के बारे में