Udaanpublicity.com एलपीजी गैस संकट के बीच अब उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इण्डेन और भारतगैस ने 5 kg कॉम्पैक्ट सिलेंडर बाजार में उतार दिया है। इससे एलपीजी के लिए परेशान हो रहे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। खासकर उन लोगों को जो अपने घर से दूर रह रहे हैं और जिनके पास कोई Permanent Address नहीं है। ऐसे लोग अब आसनी से एलपीजी सिलेंडर ले सकेंगे। दरअसल, एलपीजी गैस की कमी से निपटने के लिए केंद्र सरकार अब छात्रों और प्रवासी मजदूरों के लिए छोटा एलपीजी सिलेंडर लेकर आई है, जो 5 किलो का है।
सोशल मीडिया में जानकारी साझा की

5 kg कॉम्पैक्ट सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर इंडेन और भारतगैस ने सोशल मीडिया में जानकारी साझा की है। भारतगैस ने जानकारी देते हुए कहा है कि, भारतगैस मिनी सरल प्रक्रिया के साथ मिलने वाला सुविधाजनक कुकिंग का साधन है।
कंपनी की ओर से कहा गया है कि, अपने नज़दीकी वितरक के पास जाएं, वैध ID दिखाएं और 5 kg कॉम्पैक्ट सिलेंडर प्राप्त करें। हल्का और पोर्टेबल, यह सामूहिक जगहों के लिए उपयुक्त है और प्रवासी श्रमिकों और मोबाइल परिवारों के लिए आदर्श है। खास बात यह है कि इसको पांच वर्षों में लौटाने पर 50% राशि भी वापस मिल जाएगी।
ऐसा गैस कनेक्शन जो आपके साथ कहीं भी चल सके
भारतगैस मिनी प्रवासी श्रमिक, छात्रों, कामकाजी युवाओं और ऐसे लोगों के लिए बेहतरीन है जिनके पास स्थायी पता नहीं है, लेकिन उन्हें भरोसेमंद कुकिंग फ्यूल चाहिए। तो बस अपने नज़दीकी भारतगैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाएं, आईडी दिखाकर भुगतान करें और तुरंत अपना 5 किलो का कॉम्पैक्ट सिलेंडर लेकर इस्तेमाल करना शुरू करें।
इण्डेन ने भी दी जानकारी

इसी तरह इण्डेन ने जानकारी देते हुए कहा है कि, इण्डेन का 5 किलो FTL सिलेंडर आसान, पोर्टेबल और बिना पते के प्रमाण के उपलब्ध है। यह छात्रों, युवा पेशेवरों और प्रवासी श्रमिकों के लिए खाना पकाने का एक आदर्श एवं भरोसेमंद समाधान है। कम खपत हो या अस्थायी ज़रूरत, यह हर स्थिति में आपका साथी है। LPG का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई लगातार जारी है। कृपया अफ़वाहों से दूर रहें और निश्चिंत रहें। हम हर दिन आपकी रसोई तक ऊर्जा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts
युद्ध के बीच बड़ा खुलासा, अमेरिका ने माना—ईरान ने मार गिराया फाइटर जेट, पायलट लापता
HSBC का अनुमान : कच्चा तेल 100 डॉलर से ऊपर रहने पर खुदरा महंगाई बढ़ने के आसार
भारत से कारोबार समेटने की तैयारी में Dunkin Donuts, जानिए आखिर क्यों पीछे हटी कंपनी?