May 31, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के फोटोज वायरल, मिल रहीं बधाइयां

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बीते गुरुवार को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए. खास बात यह रही कि, इस शाही शादी समारोह में दोनों कलाकारों के करीबी रिश्तेदार, परिवार के सदस्य और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए.समारोह को बेहद निजी रखा गया था, लेकिन इसकी भव्यता किसी परीकथा से कम नहीं थी. शादी के बाद नवविवाहित जोड़े ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर समारोह की मनमोहक फोटोज शेयर की है.

फोटोज में दोनों की शानदार केमिस्ट्री और पारंपरिक अंदाज़ ने फैंस का दिल जीत लिया. इस खास मौके पर रश्मिका मंदाना लाल रंग की पारंपरिक साड़ी और भारी गोल्ड जूलरी में बेहद खूबसूरत नजर आईं.

उनका ब्राइडल लुक सादगी और शाही अंदाज़ का बेहतरीन संगम था. वहीं विजय देवरकोंडा सफेद धोती और लाल शॉल में बेहद आकर्षक दिखाई दिए. उनका पारंपरिक लुक सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है.

वायरल फोटोज में दोनों किसी फिल्मी कहानी के मुख्य किरदारों की तरह नजर आ रहे हैं. फैंस ही नहीं, बल्कि कई बॉलीवुड सितारों ने भी इस जोड़ी पर भरपूर प्यार लुटाया और उन्हें नई जिंदगी की ढेरों शुभकामनाएं दीं.

दोनों कलाकारों की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. फैंस लंबे समय से इस जोड़ी को साथ देखने की उम्मीद कर रहे थे और अब उनकी यह ख्वाहिश पूरी हो गई है.

रश्मिका और विजय की फोटोज पर बॉलीवुड सितारों ने भी खूब प्यार बरसाया और दोनों के लिए सुखद भविष्य की कामना की.

Spread the love