March 24, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

भोपाल के श्याम नगर से 24 मार्च को निकलेगी 521 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा

भोपाल। प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी नवरात्र के पावन अवसर पर जय मॉ भवानी सेवा समिति द्वारा 24 मार्च को विशाल चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। यह चुनरी यात्रा शाम 4 बजे न्यायमूर्ति दुर्गा उत्सव समिति, श्याम नगर से चूना भट्टी स्थित मॉ कालिका मंदिर चूना भट्टी भोपाल तक आयोजित की जाएगी। जहां समिति के पदाधिकारी मां काली को चुनरी भेंट कर पूजा-अर्चना और आरती कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे।

समिति के प्रवक्ता राजेश राय ने बताया कि 24 मार्च 2026 दिन मंगलवार को श्याम नगर स्थित न्याय मूर्ति दुर्गा उत्सव समिति चौराहा पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर ढोल नगाडे, डीजे, रथ, बग्गी के साथ चुनरी यात्रा रवाना होगी। आयोजन में मुख्य अतिथी डॉ. अनुपम चौकसे, डॉ. एलएन मालवीया, दांडे सर, कौशल राय, विनोद चौहान, सुरेन्द्र सिंह तोमर, राजू संगोलिया, पंडित संदीप दुबे, शाशिकला चंदोले, संतोष शाक्या, राजू भिंडवाल, मनोज महावर, आशीष छगे, मनीष डांगे, जगदीश उईके, जितेन्द्र बंदे सहित अधिकाधिक संख्या में क्षेत्रीय रहवासी एवं मतारानी के भक्तगण शामिल रहेंगे।

यात्रा का मार्ग

चुनरी यात्रा श्याम नगर, भोपाल से आरंभ होगी जो इंदिरा मार्केट, रविशंकर नगर कालोनी, ऋषिनगर, मणिपुरम, ब्रह्मकुमारी आश्रम, दुर्गा नगर, कोलार कालोनी होते हुए मां कलिका मंदिर, चुनाभट्टी पर यात्रा समापन होगी। गौरतलब है कि यह चुनरी यात्रा बीते 10 सालों से निकाली जा रही है। समिति के पदाधिकारियों ने भक्तजनों से इस यात्रा में शामिल होकर पुण्यलाभ कमाने की अपील की है।

Spread the love