भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल जी के निर्देशानुसार तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में “किसान सेवा सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तीसरे दिन बुधवार 25 मार्च को प्रदेश के किसानों के हितैषी माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव के जन्मदिन पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर उन्नत, जैविक, आधुनिक एवं औषधीय खेती करने वाले कृषकों, प्रगतिशील पशुपालकों एवं डेयरी संचालकों सहित कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
किसान सेवा सप्ताह के अंतर्गत मुख्यमंत्री मोहन यादव के जन्मदिवस पर बैतूल जिले में 20 उत्कृष्ट कृषकों को सम्मानित किया गया। कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री अशोक पांसे, हंसराज धुर्वे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंदपाल पुड़े, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पप्पू शुक्ला सहित अनेक किसान भाई उपस्थित रहे।
गंजबासौदा कृषि उपज मंडी परिसर में प्याऊ (पीने के पानी) की व्यवस्था की गई तथा साफ-सफाई अभियान चलाकर मुख्यमंत्री का जन्मदिवस सेवा के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कप्तान सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
सीहोर जिले की इछावर मंडी में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य में उन्नत किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पंवार, जिला महामंत्री शंकरलाल जायसवाल, आष्टा नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र भूरा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं किसान भाई उपस्थित रहे।
दतिया जिले की इंदरगढ़ कृषि उपज मंडी में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर केक काटकर उत्सव मनाया गया तथा किसानों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मेघ सिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, जिला उपाध्यक्ष राजेश दांतरे एवं मंडल अध्यक्ष रामलखन गुर्जर सहित किसान भाई उपस्थित रहे।
रतलाम मंडी में भी किसान सेवा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित कर प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहे। रतलाम जिले के किसान चंद्रप्रकाश पाटीदार द्वारा सेवफल (सेब) की खेती में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने पर विशेष रूप से सराहना की गई, जो सामान्यतः जम्मू-कश्मीर में की जाती है।
छतरपुर कृषि उपज मंडी में किसान सेवा सप्ताह के अंतर्गत उन्नत एवं जैविक खेती करने वाले किसानों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बॉबी राजा गठेवरा, अशोक गोस्वामी, महेश गिरी गोस्वामी, राजवर्धन, सोनी, पंडित सचिन निगम सहित बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उज्जैन जिले की तराना मंडी में भी मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर केक काटकर उत्कृष्ट किसानों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अर्जुन सिंह रघुवंशी, जिला अध्यक्ष राम सिंह बड़ाल, उपाध्यक्ष मुकेश पटेल, जिला मंत्री नाहर सिंह पंवार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बुरहानपुर जिले में भी किसान सेवा सप्ताह के अंतर्गत ग्राम धामनगांव में पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस के आतिथ्य में किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेशभर में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा किसान मोर्चा ने सेवा, सम्मान और जनसंपर्क के माध्यम से मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के जन्मदिवस को “किसान सेवा सप्ताह” के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया।

Related Posts
PM मोदी के भाषण के बाद लॉकडाउन की अटकलें तेज, जानिए सरकार का क्या है असली प्लान
ईरान का बड़ा हमला: अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर दागीं मिसाइलें, दी सख्त चेतावनी
देश में पेट्रोल-डीजल की नहीं कोई कमी, LPG ऑनलाइन बुकिंग 92% तक पहुंची: पेट्रोलियम मंत्रालय