भारत में जनगणना का पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है. यह चरण 30 सितंबर तक चलेगा और इसमें खासतौर पर मकानों और परिवारों से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी. जनगणना के पहले चरण में कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे. इन सभी सवालों की सही जानकारी देना जरूरी है. अगर कोई व्यक्ति गलत जानकारी देता है या सहयोग नहीं करता, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है. Census Act 1948 के तहत 1,000 रुपए तक का जुर्माना लग सकता है. इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सही और पूरी जानकारी दे.
जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
मकान से जुड़े सवाल
1. भवन नंबर
2. जनगणना मकान नंबर
3. फर्श किस चीज का बना है
4. दीवार किस चीज की बनी है
5. छत किस चीज की बनी है
6. मकान का उपयोग (रहने, दुकान आदि)
7. मकान की हालत कैसी है
परिवार से जुड़े सवाल
8. घर का नंबर (परिवार के लिए)
9. कुल कितने लोग रहते हैं
10. परिवार के मुखिया का नाम
11. मुखिया का लिंग (पुरुष / महिला / थर्ड जेंडर)
12. मुखिया किस वर्ग से है (SC/ST/अन्य)
13. मकान अपना है या किराए का
14. परिवार के पास रहने के लिए कमरों की संख्या
15. कितने शादीशुदा जोड़े हैं
सुविधा से जुड़े सवाल
16. पीने का पानी कहां से आता है
17. पानी की सुविधा घर में है या बाहर
18. बिजली/रोशनी का मुख्य साधन
19. शौचालय है या नहीं
20. शौचालय का प्रकार
21. गंदे पानी की निकासी कैसे होती है
22. नहाने की जगह है या नहीं
23. रसोई है या नहीं, LPG/PNG है या नहीं
24. खाना पकाने का मुख्य ईंधन
डिजिटल और सामान से जुड़े सवाल
25. रेडियो/ट्रांजिस्टर है या नहीं
26. टीवी है या नहीं
27. इंटरनेट सुविधा है या नहीं
28. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं
29. मोबाइल/फोन है या नहीं
वाहन और अन्य जानकारी
30. साइकिल/स्कूटर/बाइक है या नहीं
31. कार/जीप/वैन है या नहीं
32. परिवार कौन सा अनाज ज्यादा खाता है
33. मोबाइल नंबर (सिर्फ जनगणना के लिए)
यह प्रक्रिया अलग-अलग राज्यों में अलग समय पर शुरू होगी. कुछ राज्यों में अप्रैल से शुरुआत हो रही है, जबकि बाकी राज्यों में यह मई या जून के बाद शुरू होगी. ध्यान रखें जनगणना सिर्फ एक सरकारी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश की योजना और विकास के लिए बहुत जरूरी कदम है. इससे सरकार को यह समझने में मदद मिलती है कि लोगों को किन सुविधाओं की जरूरत है और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है. ऐसे में सही जानकारी देना बहुत जरूरी है.

Related Posts
PM मोदी के नॉर्वे दौरे के बाद ‘सपेरे’ वाले कार्टून पर विवाद, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
इटली में दिखी ‘मेलोडी’ की शानदार केमिस्ट्री, PM मोदी और मेलोनी ने साथ किया डिनर, फिर पहुंचे कोलोसियम
डिनर से कोलोसियम तक दिखी मोदी-मेलोनी की बॉन्डिंग, 4 साल में 7 मुलाकातों से बदले भारत-इटली रिश्ते