छिंदवाड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी नहीं है, इसे वे महज माहौल बता रहे हैं। कमलनाथ की इस वीडियो ने कांग्रेस पार्टी समेत विपक्षी दलों को कटघरे में खडा कर दिया है। कमलनाथ वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं “ये तो अव्यवस्था है, ऐसी कोई कमी नहीं है, एक माहौल बना लिया गया है कि कमी है… कमी है।” वायरल वीडियो कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा का बताया जा रहा है।
वहीं, कमलनाथ के इस बयान से सियासी घमासान भी मच गया है। कांग्रेस नेता कमलनाथ द्वारा देश में एलपीजी गैस संकट को लेकर दिए गए बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कही यह बात
वीडियो के सामने आते ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, “आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ जी ने स्वीकार कर लिया कि देश में एलपीजी और पेट्रोल ईंधन की कोई कमी नहीं है अपनी ही पार्टी के नेता की बात सुनकर राहुल गांधी को देश में एलपीजी और पेट्रोल डीजल को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाना और जनता के बीच पैनिक माहौल बनाना बंद करना चाहिए।”
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी कांग्रेस को घेरा
इस मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कमलनाथ के बयान से कांग्रेस के आरोपों की सच्चाई सामने आ गई है और इस पर उन्हें शर्म आनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि “अब स्वयं कांग्रेस नेता कमलनाथ ने स्वीकार किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस लंबे समय से झूठ और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही थी और अब उसे इस पर शर्म करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता के बीच डर फैलाकर राजनीतिक लाभ उठाना बंद करना चाहिए।”

Related Posts
पंजाब में शराब ठेकेदारों को बड़ी राहत: लाइसेंस फीस में 15% तक कटौती
BSP अफसरों को आवास के लिए देने होंगे ₹10 लाख, नगरोत्थान योजना में प्रावधान
पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप,दिल्ली जाने वाले यात्री के बैग से मिले 3 जिंदा कारतूस, CISF ने आरोपी को दबोचा