- Google Pay का नया फीचर : UPI Circle से रख सकेंगे बच्चों के खर्च पर पूरी नजर
- बच्चों और परिवार को डिजिटल पॉकेट मनी देकर पेमेंट करने की सुविधा दी जा सकेगी
google pay upi circle kya hai : डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने के लिए Google Pay ने UPI Circle फीचर पेश किया है। इसके जरिए अब आप अपने परिवार, दोस्तों या कर्मचारियों को बिना उनके बैंक खाते के भी पॉकेट मनी देकर UPI पेमेंट करने की सुविधा दे सकते हैं। इस सुविधा में एक व्यक्ति Primary user होता है, जो अपने बैंक खाते से भुगतान करता है। वहीं, जिसे जोड़ा जाता है वह Secondary user कहलाता है, जो उसी खाते से पेमेंट कर सकता है।
कैसे काम करता है यह फीचर?
Primary user अपने Google Pay अकाउंट से अधिकतम 5 लोगों को जोड़ सकता है। Secondary user अपने फोन से पेमेंट करता है, लेकिन पैसा Primary user के बैंक खाते से जाता है।
कौन-कौन सी शर्तें जरूरी हैं?
- Primary user के पास Google Pay पर एक्टिव बैंक अकाउंट होना चाहिए।
- Secondary user का नंबर Primary user के फोन में सेव होना चाहिए।
- Secondary user के फोन में Google Pay ऐप होना जरूरी है और उसका UPI ID या UPI Circle QR होना चाहिए।
पेमेंट पर रहेगा पूरा कंट्रोल
- Primary user को Secondary user के खर्च पर पूरा नियंत्रण मिलता है। इसके लिए दो विकल्प दिए गए हैं।
- पहला, monthly limit सेट करना। इसमें Secondary user को हर महीने तय सीमा तक बिना अनुमति के खर्च करने की छूट मिलती है। यह सीमा अधिकतम 15,000 रुपये तक हो सकती है।
- दूसरा, हर पेमेंट पर मंजूरी देना। इसमें Secondary user जब भी पेमेंट करेगा, उसे पहले Primary user से अनुमति लेनी होगी।
कैसे करें सेटअप?
Google Pay ऐप खोलकर प्रोफाइल में जाएं और UPI Circle विकल्प चुनें। यहां से आप Secondary user को जोड़ सकते हैं। इसके बाद उनकी जानकारी भरकर, लिमिट या अनुमति का तरीका चुनकर और UPI PIN डालकर invite भेजना होता है।
इस फीचर से खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों या उन लोगों को फायदा मिलेगा जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है, लेकिन वे डिजिटल पेमेंट करना चाहते हैं।

Related Posts
हमारे पास सुरक्षित, ट्रंप से नहीं, US पायलट की मां की दुआ पर ईरान का जवाब
बंगाल चुनाव 2026: तृणमूल कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, बड़े चेहरों पर भरोसा
स्कूल में फोन ले जाना पड़ेगा महंगा, बच्चों की पढ़ाई और दिमाग पर असर, दुनिया भर में बढ़ा बैन