oplus_140509186
भोपाल। राजधानी के मालवीय नगर स्थित सुभाष भवन में आयोजित ‘ब्यूटी कार्निवाल एंड मास्टर क्लास’ ने शहर में फैशन और ब्यूटी का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। इस भव्य आयोजन में भोपाल सहित प्रदेशभर से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्राइडल रैंप शो रहा, जहां मॉडल्स ने भारतीय पारंपरिक परिधानों में शालीनता, सौंदर्य और संस्कृति की अद्भुत झलक पेश की। सजीव संगीत और आकर्षक रोशनी के बीच जब मॉडल्स ने रैंप पर कदम बढ़ाए, तो हर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक परिधानों की विविधता और उनकी कलात्मक प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति की समृद्धता को जीवंत कर दिया।
आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को मेकअप और ब्यूटी से जुड़े आधुनिक ट्रेंड्स की जानकारी देने के लिए विशेष मास्टर क्लास का आयोजन भी किया गया। मशहूर मेकअप आर्टिस्ट अनुराग राय ने ‘अपकमिंग ब्यूटी ट्रेंड्स’ पर विस्तार से जानकारी देते हुए महिलाओं को मेकअप के छोटे-छोटे लेकिन बेहद उपयोगी टिप्स और हैक्स सिखाए, जो दैनिक जीवन में भी बेहद कारगर साबित होंगे। कार्यक्रम में टीवी अभिनेत्री सुहासी धामी, लाइव स्टेज आर्टिस्ट फिजा खान, एक्सिलेंसी टाइम एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक हरिओम जटिया, संजना मोटवानी, डॉ. प्रज्ञना एवं संयोजक राकेश बाटला सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मॉडल्स और प्रतिभागियों को विभिन्न टाइटल्स से सम्मानित किया गया, जिससे उनके आत्मविश्वास और उत्साह को नई उड़ान मिली। यह आयोजन न केवल सौंदर्य और फैशन का मंच बना, बल्कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक प्रेरणादायी अवसर भी साबित हुआ।

Related Posts
लखीमपुर में CM योगी का बड़ा ऐलान: 331 विस्थापित हिंदू परिवारों को भूमि अधिकार, 417 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
PM Shram Yogi Mandhan Yojana में तेजी, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड; गाजियाबाद-बस्ती आगे
गन कल्चर पर सख्त कार्रवाई, इंटरनेट मीडिया पर चेतावनी