April 12, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

तनाव और टेंशन को ऐसे कहें बाय-बाय, अपनाएं ये आसान तरीके

जानिए, बनाने की विधि

1. तुलसी चाय
सामग्री : 7–8 तुलसी पत्ते, 1 कप पानी
विधि : पानी को उबालें, तुलसी पत्ते डालें और 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं, छानकर गुनगुना पिएं।

2. अश्वगंधा दूध
सामग्री : 1 गिलास दूध, 1/2 चम्मच अश्वगंधा पाउडर
विधि : दूध उबालें अब इसमें अश्वगंधा मिलाएं, 2–3 मिनट पकाएं, रात में सोने से पहले पिएं।

3. कैमोमाइल चाय
सामग्री : 1 कप गर्म पानी, 1 चम्मच कैमोमाइल
विधि : पानी उबालें, कैमोमाइल डालें, 5 मिनट ढककर रखें, छानकर पिएं।

4. नींबू पानी (गुनगुना)
सामग्री : 1 गिलास गुनगुना पानी, 1/2 नींबू
विधि :पानी हल्का गर्म करें, नींबू निचोड़ें, अच्छे से मिलाएं, सुबह खाली पेट पिएं।

5. ग्रीन टी
सामग्री : 1 कप पानी, 1/2 चम्मच ग्रीन टी
विधि : पानी उबालें, ग्रीन टी डालें, 2–3 मिनट रखें, छानकर पिएं।

6. नारियल पानी
सामग्री : ताजा नारियल पानी
विधि : ताजा नारियल पानी पिएं (स्टोर न करें)।

7. केसर दूध
सामग्री : 1 गिलास दूध, 3–4 केसर धागे
विधि : दूध उबालें और इसमें केसर डालें, 5 मिनट पकाएं, रात को पिएं।

8. अदरक-शहद चाय
सामग्री : 1 कप पानी, 1/2 चम्मच कद्दूकस अदरक, 1 चम्मच शहद
विधि :पानी में अदरक उबालें, 5 मिनट पकाएं, छानकर शहद मिलाएं, गुनगुना पिएं।

9. दही लस्सी
सामग्री : 1 कटोरी दही, 1/2 कप पानी
विधि : दही और पानी मिलाएं, अच्छी तरह फेंटें, स्वाद अनुसार नमक/मीठा डालें, ठंडा पिएं।

10. पुदीना पानी
सामग्री : 10–12 पुदीना पत्ते, 1 कप पानी
विधि :पानी उबालें, पुदीना डालें, 5 मिनट पकाएं, ठंडा करके पिएं।

11. बादाम दूध
सामग्री : 5 भीगे बादाम, 1 गिलास दूध
विधि : बादाम छीलकर पीस लें, दूध में मिलाएं, 2–3 मिनट उबालें, गुनगुना पिएं।

12. गुलाब जल पेय
सामग्री : 1 गिलास ठंडा पानी, 1 चम्मच गुलाब जल
विधि : पानी में गुलाब जल मिलाएं, अच्छी तरह घोलें, तुरंत पिएं।

13. हल्दी दूध
सामग्री : 1 गिलास दूध, 1/4 चम्मच हल्दी
विधि : दूध उबालें, हल्दी मिलाएं, 2 मिनट पकाएं, रात को पिएं।

14. सौंफ पानी
सामग्री : 1 चम्मच सौंफ, 1 गिलास पानी
विधि : सौंफ रातभर भिगो दें, सुबह छान लें, खाली पेट पिएं।

सुझाव :  सुबह के समय रोजाना व्यायाम, योग और ध्यान करें, अधिक चीनी (शक्कर) के सेवन से बचें।

Spread the love