Strait of Hormuz tensions : होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की खबर सामने आने के बाद भारत सरकार सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। विदेश मंत्रालय जल्द ही ईरान के राजदूत को तलब कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस क्षेत्र से गुजर रहे दो भारतीय जहाजों को निशाना बनाया गया, जिसके बाद उन्हें वापस मुड़ना पड़ा। इनमें से एक जहाज बहुत बड़ा तेल टैंकर (VLCC) बताया जा रहा है, जिसमें करीब 20 लाख बैरल तेल था।
ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UK Maritime Trade Operations ने भी जानकारी दी है कि एक अन्य टैंकर के पास दो गनबोट आईं और उस पर फायरिंग की गई। इन गनबोट्स को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़ा माना जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कुछ और जहाज भी फायरिंग की चपेट में आए, हालांकि इसकी पूरी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Related Posts
नकली बैंकिंग ऐप्स से ₹64 करोड़ की ठगी, पुलिस ने किया पूरे नेटवर्क का खुलासा
ट्रंप का फिर टैरिफ वार! जेनेरिक दवाओं पर फिर टैरिफ वसूलेंगे ट्रंप, 10% नए टैरिफ़ की भी तैयारी
PM मोदी से मिले NCP प्रमुख शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले