वाराणसी,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को काशी पहुंचे। यहां बीएलडब्ल्यू हेलीपैड पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने भाजपा अध्यक्ष संग किया दर्शन-पूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी रहे। दोनों नेताओं ने बाबा विश्वनाथ से सुखी, समृद्ध देश-प्रदेश की कामना की।
इसके पहले एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल आदि भी मौजूद रहे।

Related Posts
राष्ट्रपति मुर्मू का MP दौरा : इंदौर से ग्वालियर तक सुरक्षा बढ़ी, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट और विशेष प्रतिबंध
सपा में भी हो सकती है बड़ी टूट : ओमप्रकाश राजभर के दावे से उत्तरप्रदेश में गर्माई राजनीति
महाराष्ट्र में सियासी भूचाल : क्या टूट जाएगी उद्धव शिवसेना! शिंदे से मिले बागी सांसद, लोकसभा स्पीकार से भी मुलाकात