April 29, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

CG Board Exam Result 2026 : ऐसे देखें आसानी से अपना रिजल्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर दी है। नया रायपुर से बुधवार, 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे सीएम साय ने दोनों कक्षाओं के रिजल्ट जारी किए। इस साल का सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 77.15% रहा। वहीं, कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 83.04% रहा।

छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं के नतीजों में संध्या नायक ने प्रदेश में प्रथम स्थान (Rank 1) हासिल कर टॉप किया है, जबकि 12वीं रिजल्ट में रिया साहू ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची (Merit List) में टॉप स्थान हासिल किया है।

बता दें कि इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में कुल 5.66 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 12वीं के 2,45,785 छात्र शामिल थे।

रिजल्ट देखने के आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Result” या “Exam Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • छात्र चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
Spread the love