चंडीगढ़.
हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के 12 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।
राज्यपाल की मंजूरी के बाद गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल (IAS) द्वारा इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। तबादलों की इस लिस्ट में कई महत्वपूर्ण जिलों के डीएसपी (DSP) और एसीपी (ACP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
15 एचपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर
इससे पहले शुक्रवार को हरियाणा सरकार ने 15 एचपीसएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से तुरंत प्रभाव से 15 हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी इन आदेशों में कई महत्वपूर्ण जिलों के डीएसपी (DSP) और एसीपी (ACP) स्तर के अधिकारियों को बदला गया है।

Related Posts
महाराष्ट्र : स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में एनर्जी ड्रिंक ‘स्टिंग’ बेचने पर रोक
चंडीगढ़ में लागू हुआ ‘राइट टू बिजनेस एक्ट’, कारोबार को मिलेगा बड़ा फायदा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बाद बद्री-केदार मंदिरों में चढ़ावे और दान को लेकर सख्त निर्देश