भोपाल। राजधानी भोपाल में ईदुजुहा का त्यौहार 28 मई को मनाया जाएगा। नमाज ए ईद के लिए मसाजिद कमेटी ने वक्त निर्धारित कर दिए हैं। इसके मुताबिक पहली नमाज ईदगाह में अदा की जाएगी। सुबह 6.30 बजे अदा की जाने वाली यह नमाज शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी साहब पढ़ाएंगे। ईद की इस खास नमाज के बाद खुतबा (इस्लामी संदेश) दिया जाएगा। नमाज से पहले मुल्क के हालात और समाज में रखे जाने वाले व्यवहार को लेकर बात भी जाएगी। नमाज के बाद दुआ ए खास की जाएगी, जिसमें मुल्क, प्रदेश और शहर की खुशहाली, कामयाबी, सेहत, अमन, शांति की दुआएं की जाएंगी। इसके बाद लोग अपने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा करेंगे।
तीन दिन चलने वाला यह सिलसिला मदरसों और नगर निगम द्वारा तय किए गए स्थानों पर भी कुर्बानी की जाएगी। इस बीच काजी ए शहर ने शहर वासियों से शहर में स्वच्छता रखने की अपील की है। उन्होंने किसी खुले स्थान पर कुर्बानी करने और जानवर के गैर जरूरी अवशेष को यहां वहां फेंकने से मना किया है। साथ ही नगर निगम की बनाई गई व्यवस्था के मुताबिक ही सहयोग करने की अपील की है। इधर, मसाजिद कमेटी ने अपील की है कि ईद की पहली नमाज ईदगाह पर ही अदा होगी, इससे पहले किसी मस्जिद में नमाज अदा न की जाए।
नमाज का वक्त
- ईदगाह सुबह 6.30 बजे
- ताजुल मसाजिद सुबह 6.45 बजे
- जामा मस्जिद सुबह 7.00 बजे
- मोती मस्जिद सुबह 7.15 बजे
- मस्जिद बिलकिस जहां (आरिफ नगर) सुबह 7.30 बजे

Related Posts
राजस्थान में भीषण जल संकट: 205 शहर-कस्बे प्रभावित, जयपुर-अजमेर में पानी की किल्लत
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत उज्जैन में 25-26 मई को शिप्रा तीर्थ परिक्रमा
4.24 करोड़ छात्रों की डिजिटल ट्रैकिंग व्यवस्था को योगी सरकार कर रही मजबूत