Ekta Kapoor Net Worth : भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे सफल प्रोड्यूसर्स में से एक एकता कपूर (Ekta Kapoor) आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. दिग्गज अभिनेता जितेंद्र की बेटी एकता ने अपने दम पर मनोरंजन जगत में अलग पहचान बनाई है. उन्हें ‘टीवी क्वीन’ कहा जाता है, क्योंकि उनके बनाए कई धारावाहिक वर्षों तक दर्शकों की पहली पसंद बने रहे.
टीवी की दुनिया में बनाया बड़ा नाम
एकता कपूर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘हम पांच’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘नागिन’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे कई लोकप्रिय शोज दिए. इन कार्यक्रमों ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल कर दिया.
कितनी है एकता कपूर की नेटवर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर की कुल संपत्ति करीब 95 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा टीवी शोज, फिल्मों और डिजिटल कंटेंट के निर्माण से आता है. इसके अलावा वह बालाजी टेलीफिल्म्स की प्रमुख भी हैं, जो देश की बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों में गिनी जाती है.
करोड़ों के घरों की मालकिन हैं एकता
एकता कपूर के पास मुंबई के जुहू इलाके में एक शानदार बंगला है, जिसका नाम ‘कृष्णा’ है. इसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा उनके पास मुंबई के एक पॉश इलाके में लग्जरी अपार्टमेंट भी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. उनका लाइफस्टाइल अक्सर चर्चा में बना रहता है.
लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन
एकता कपूर को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है. उनके कार कलेक्शन में कई प्रीमियम गाड़ियां शामिल हैं. यही वजह है कि उनका नाम टीवी इंडस्ट्री की सबसे अमीर और सफल महिला प्रोड्यूसर्स (Successful women producers ) में लिया जाता है.

Related Posts
मुख्यमंत्री साय का बड़ा फैसला: घर बैठे मिलेंगे राजस्व रिकॉर्ड, इसी महीने लॉन्च होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
उदयपुर में धर्मांतरण रैकेट का खुलासा, 11 लोग गिरफ्तार
पंजाब में मौसम का डबल असर: कहीं बारिश तो कहीं लू, 12 जून तक येलो अलर्ट जारी