फिलीपींस। फिलीपींस में सोमवार (8 जून) की सुबह जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिंडानाओ द्वीप क्षेत्र में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 दर्ज की गई। इसके बाद एक घंटे के भीतर लगातार तीन झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
एक घंटे में तीन बार कांपी धरती
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पहला झटका सुबह 5:07 बजे आया जिसकी तीव्रता 7.7 थी। इसके बाद 5:18 बजे 6.4 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। तीसरा झटका 6:25 बजे आया, जिसकी तीव्रता 6.6 दर्ज की गई।
कई देशों में सुनामी का अलर्ट
भूकंप के बाद फिलीपींस के साथ-साथ इंडोनेशिया और जापान में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। जापान के मौसम विभाग ने प्रशांत महासागर तट पर लगभग 1 मीटर ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी है।अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने भी संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। समुद्र तटीय क्षेत्रों में तेज लहरें नुकसान पहुंचा सकती हैं।
इंडोनेशिया में भी चेतावनी जारी
इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी ने उत्तर-पूर्वी तटीय क्षेत्रों में सुनामी चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
पहले भी कई देशों में महसूस हुए झटके
इससे पहले रविवार को भारत, नेपाल, चीन और भूटान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिनकी तीव्रता 5.3 मापी गई थी। उस भूकंप का केंद्र भूटान बताया गया था।

Related Posts
इजरायल-ईरान जंग ने पकड़ा तूल: येरूशलम में धमाके, ट्रंप की चेतावनी को नजरअंदाज कर नेतन्याहू ने किया हमला
रूस-चीन बढ़ता सैन्य सहयोग, PLA के दौरे से भारत की चिंता बढ़ी
IMD अलर्ट: 11 राज्यों में 24 घंटे के भीतर आंधी-बारिश का खतरा