July 5, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

मेटा को सरकार ने भेजा नोटिस, बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट इंस्टाग्राम से हटाने के निर्देश

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण वाली सामग्री पर मेटा को कड़ा नोटिस जारी किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी सूत्रों के हवाले से रविवार को दी. सरकार ने मेटा से यह कहा है कि वे बच्चों के यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले कंटेंट को इंस्टाग्राम ऐड से हटाएं.

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जारी किया नोटिस
मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) ने इंस्टाग्राम को वह सारा कंटेंट हटाने का आदेश दिया जो बच्चों के यौन शोषण और शोषण तक पहुंच को आसान बनाते हैं. सूत्रों ने बताया है कि इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण और गलत व्यवहार से जुड़े कंटेंट को लेकर मेटा को नोटिस शनिवार को भेजा गया है.

7 दिनों के अंदर मांगा गया है जवाब
मंत्रालय ने मेटा से सात दिनों के अंदर इस संबंध में जवाब मांगा है. जानकारी न देने पर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई हो सकती है. हाल ही में सरकार ने टेलीग्राम को भी नोटिस जारी किया था और उन्हें पायरेटेड फिल्में और OTT कंटेंट की अवैध शेयरिंग रोकने का निर्देश दिया है.

Spread the love