July 23, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

NEET पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा एक्शन, फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगा फैसला

उड़ान डेस्क। देश भर में पेपर लीक मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि युवाओं से ज्यादा जरूरी सरकार के लिए कुछ नहीं हैं। अपने बयान में उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत फैसला करने का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा, “हमारे युवाओं की भलाई और उनके भविष्य से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है। हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे लिखा, “संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हमारे कदमों की कड़ी का ही एक हिस्सा है। जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”

Spread the love