August 8, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

ये मुलाकात कुछ खास है : PM मोदी से मिलकर बोले राघव चड्ढा- ये सुबह हमेशा याद रहेगी…

नईदिल्ली. बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार (8 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. चड्ढा ने इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण और सीखने वाला अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ हुई बातचीत उनके लिए बेहद खास रही और यह ऐसी सुबह थी, जिसे वह लंबे समय तक याद रखेंगे. दो तस्वीर उन्होंने एक्स पर शेयर की. पहली तस्वीर में नजर आ रहा है कि चड्ढा सफेद शर्ट के ऊपर काली बंडी पहने हुए हैं. वे पीएम मोदी को गणेश की प्रतिमा देते तस्वीर में दिख रहे हैं.

दूसरी तस्वीर में नजर आ रहा है कि पीएम मोदी के सामने राघव चड्ढा बैठे हुए हैं. दोनों के चेहरे पर मुस्कान है. वे आपसे में बातें कर रहे हैं. पंजाब में अगला विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च 2027 के आसपास होने की संभावना है. मौजूदा पंजाब विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 में पूरा होगा, इसलिए उससे पहले चुनाव कराए जाएंगे. इस मुलाकात को लोग पंजाब चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं.

तस्वीर शेयर करते हुए चड्ढा ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात बेहद खास रही. प्रधानमंत्री के साथ विस्तार से बातचीत हुई, जिससे उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिला. चड्ढा ने प्रधानमंत्री का समय देने और उनके अनुभव, विचार व मार्गदर्शन साझा करने के लिए आभार जताया.

Spread the love