August 10, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

‘जो खेलेगा वो खिलेगा’ : पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात बोले- Cheer4Bharat

Udaan Desk. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से अपने आवास पर मुलाकात की। भारत ने ग्लासगो में 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। पीएम ने इंस्टाग्राम पर “जो खेलेगा वो खिलेगा” संदेश के साथ एक वीडियो साझा कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों से 9 अगस्त की शाम को पीएम आवास पर मुलाकात की। स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में आयोजित इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया। इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ बिताए पलों की एक रील सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें उन्होंने खेल और खिलाड़ियों के प्रति अपने उत्साह को व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान एक प्रेरक मंत्र दिया कि “जो खेलेगा, वो खिलेगा”।

Spread the love