क्या आपको भी बार-बार चिप्स खाने या कोल्ड ड्रिंक पीने का मन करता है? तो हो जाएं सावधान, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा। जानिए सेहत के लिए कितनी खरतनाक हो सकती है यह लत…
अक्सर हमें अचानक चिप्स, बिस्कुट, इंस्टेंट नूडल्स या कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें खाने की तीव्र इच्छा (क्रेविंग) होती है। हम इसे सामान्य आदत मानकर नजरअंदाज करते हैं, लेकिन हालिया शोध कुछ और ही इशारा कर रहे हैं। ‘जनरल एडिक्शन’ में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, ये अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की लत उतनी ही खतरनाक हो सकती है जितनी तंबाकू या निकोटीन की। इसलिए इससे पहले की यह आदत आपकी लत में बदल जाए, इससे छुटकारा पाना ही बेहतर है।
कैसा लगता है इन चीजों का सेवन?
विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में मिलने वाले पैक्ड फूड्स को ऐसी तरह से तैयार किया जाता है कि उनका स्वाद और टेक्सचर हमें तुरंत आकर्षित करता है। जब हम चिप्स या सॉफ्ट ड्रिंक लेते हैं, तो हमारा दिमाग ‘रिवार्ड सिस्टम’ सक्रिय हो जाता है और डोपामाइन जैसे केमिकल्स रिलीज होते हैं। यह केमिकल्स हमें खुशी और संतोष का अनुभव कराते हैं। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा तंबाकू या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के दौरान देखा जाता है। दिमाग सुखद अनुभव को दोहराना चाहता है, जिसके कारण व्यक्ति पेट भरा होने के बावजूद भी अस्वास्थ्यकर भोजन की ओर आकर्षित होता है।
नमक, चीनी और फैट का इतना खतरनाक मिश्रण
शोध में यह बात सामने आई है कि, प्रोसेस्ड फूड्स में नमक, चीनी और अनहेल्दी फैट का एक खास अनुपात में मिश्रण किया जाता है, जिसे विज्ञान की भाषा में ‘ब्लिस पॉइंट’ कहा जाता है। यह संयोजन जुबान को तुरंत स्वादिष्ट लगता है और दिमाग को तुरंत संतोष देता है। हालांकि, यह संतोष बहुत कम समय का होता है, और पूरा होने के बाद व्यक्ति फिर से उस चीज को पाने की इच्छा महसूस करता है। खासकर बच्चों और युवाओं में यह आदत बहुत तेजी से ‘क्रेविंग’ में बदल रही है।
अधिक सेवन से होने वाले नुकसान
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स में पोषक तत्व नगण्य होते हैं, जबकि कैलोरी और हानिकारक तत्व भरपूर होते हैं। इनके लंबे समय तक सेवन से यह समस्याएं हो सकती हैं।
- मोटापा (Obesity) : गैर-जरूरी कैलोरी वजन को तेजी से बढ़ाती है।
- डायबिटीज और बीपी(रक्तचाप) : अत्यधिक चीनी और नमक ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को अनियंत्रित करते हैं।
- हृदय रोग : अनहेल्दी फैट धमनियों में जमा होकर हृदय की बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है।
- पाचन संबंधी समस्या : इनके अधिक और लगातार खानपान और सेवन से लीवर प्रभावित हो सकता है और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
इस लत से कैसे बाहर निकलें?
इस आदत को बदलना असंभव नहीं है, लेकिन इसके लिए थोड़े संयम की ज़रूरत है। धीरे—धीरे इस लत से छुटकारा पाया जा सकता है। यह तरीका अपनाएं…
- लेबल पढ़ने की आदत: पैक्ड वस्तु खरीदते समय उसमें मौजूद चीनी और नमक की मात्रा जांचो.
- घर का खाना: जितना हो सके ताजा और संतुलित घर का खाना खाने का आग्रह रखो।
- फल और सलाद: जब भी भूख लगे, तो चिप्स की जगह फल, ड्राई फ्रूट्स या सलाद जैसे स्वस्थ विकल्प चुनो।
- धीरे-धीरे कम करें: जंक फूड को एक साथ बंद करने के बजाय, उसकी मात्रा धीरे-धीरे कम करो।
(अपने खान-पान में बदलाव करें और ज़रूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें। स्वस्थ खाएं, स्वस्थ रहें)

Related Posts
सफेद चावल vs ब्राउन चावल : जानिए, कौन सा है आपके लिए सही?
क्या धूप में रखा पानी पीने से शरीर को मिलता है विटामिन-D? जानिए पूरा सच
विटामिन C इम्यूनिटी का खजाना : जानिए रोज़ाना की डाइट में कैसे, कब और कितना करें शामिल