April 13, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

सावधान! अगर दिखें ये 3 लक्षण तो हो सकता है आपका लिवर फेल

लिवर खराब होने का मतलब सिर्फ दर्द नहीं होता। जब शराब के कारण लिवर की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होती हैं, तो वहां निशान बनने लगते हैं जिसे डॉक्टरी भाषा में लिवर सिरोसिस कहा जाता है। आइए जानते हैं वे तीन बड़े लक्षण जिन्हें नजरअंदाज करना लिवर फेलियर को न्योता देना है।

1. सुबह की शुरुआत ‘भारीपन’ और कमजोरी के साथ

अगर रात को थोड़ी सी ड्रिंक के बाद अगली सुबह आपका सिर भारी रहता है, शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है और कुछ भी करने का मन नहीं करता, तो यह खतरे की घंटी है। डॉ. सैनी के अनुसार, यदि आपको बार-बार उल्टी, जी मिचलाना (Nausea) और शरीर में बेवजह दर्द रहता है, तो यह ‘अर्ली लिवर फेलियर’ का संकेत हो सकता है। इसका मतलब है कि आपका लिवर अब शराब को प्रोसेस (डिटॉक्स) नहीं कर पा रहा है।

2. पेट की पुरानी समस्याएं

क्या आपको अक्सर पेट में दर्द, गैस, भारीपन या खट्टी डकारें आती हैं? अगर हां, तो यह इशारा है कि शराब आपकी गट लाइन और पाचन तंत्र को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो पेट से जुड़ी ये समस्याएं गंभीर रूप ले लेती हैं।

3. नींद का बिगड़ता पैटर्न

शराब और नींद का गहरा संबंध है। यदि आपको शराब पिए बिना नींद नहीं आती, या रात भर आपकी नींद टूटती रहती है और आप गहरी नींद नहीं ले पाते, तो समझ लीजिए कि आप शराब पर निर्भर (Alcohol Dependency) हो चुके हैं। यह मानसिक और शारीरिक दोनों स्तरों पर लिवर की बर्बादी की शुरुआत है।

Spread the love