April 13, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

पंजाब में नहीं रुक रहा क्राइम, अब रिटायर्ड SI की पत्नी को गोली मारी

होशियारपुर.

पंजाब के होशियारपुर जिले के एक गांव में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह पंजाब के होशियारपुर जिले के एक गांव में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने 62 साल की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि महिला, जो पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर की पत्नी थी, मेहंदवानी गुजरां गांव में पास के धार्मिक स्थल भूरी वालेयां दी कुटिया में माथा टेककर घर लौट रही थी। तभी एक अज्ञात हमलावर ने उस पर कई गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि सिविल अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर अपनी बाइक पर फरार हो गया। मृतका के पति, शाम लाल, पंजाब पुलिस से असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए थे।

DSP दलजीत सिंह खाख ने कहा कि हमलावर का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए इलाके के CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारी ने बताया कि अब तक कोई गैंगस्टरों का एंगल सामने नहीं आया है, और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाया जा रहा है। 

आप नेता की हत्या
इससे पहले जालंधर में शुक्रवार तड़के आम आदमी पार्टी के नेता और प्रॉपर्टी डीलर लक्की ओबेरॉय की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें काले रंग की हुडी पहने एक शख्स ने लक्की को उस दौरान बिल्कुल पास से गोली मारी, जब वह गुरुद्वारा साहिब के पास अपनी कार में बैठे थे। उन्हें कई गोलियां लगी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

Spread the love