मुंबई. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से राज कर रही है. पेड प्रीव्यू में ही 48 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में भी धमाकेदार कलेक्शन कर इतिहास रच दिया. वहीं अब ये वीकडेज में भी गदर परफॉर्म रही है. मंडे टेस्ट में ये फिल्म अव्वल रही है. छठे दिन, यानी मंगलवार को इस फिल्म ने बंपर कलेक्शन किया है.
धुरंधर 2′ की पांच दिनों की कमाई
‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर चुकी है और इसने रिलीज के पांच दिनों में रिकॉर्ड कलेक्शन कर हर किसी को हैरान कर दिया है. दिलचस्प बात ये है कि ये अपनी प्रीक्वल से भी ज्यादा शानदार परफॉर्म कर रही है.
ऐसा रहा फिल्म कलेक्शन
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ और पहले दिन 102.55 करोड़ कमाकर इतिहास रच दिया था. दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ कमाए तो तीसरे दिन इसने 113 करोड़ और चौथे दिन 114.85 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया. वहीं मंडे को यानी पांचवें दिन फिल्म ने 65 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इसकी भारत में पांच दिनों की नेट कमाई 519.12 करोड़ रुपये हो गई है.
‘धुरंधर 2’ के छठे दिन का कलेक्शन
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 वीकडेज में भी शानदार परफॉर्म कर रही है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक 14.35 करोड़ कमा लिए हैं. रात तक इन नंबर्स में काफी इजाफा होने की उम्मीद है.
‘धुरंधर 2’ के 6वें दिन की ऑक्यूपेंसी
‘धुरंधर 2’ के छठे दिन की दोपहर 3 बजे की ऑक्यूपेंसी 27 फीसदी दर्ज की जा रही है. रात के शोज में इसके और बढ़ने की उम्मीद है.
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन
धुरंधर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पांच दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस को लूट लिया है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक विदेशों में, फ़िल्म ने कुल 210.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 829.76 करोड़ हो गया है.
धुरंधर 2 अब दुनिया भर में अब तक की 13वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म बन गई है और अभी तो सिर्फ़ 5 दिन ही हुए हैं. यह फ़िल्म अब स्त्री 2 के दुनिया भर के कुल कलेक्शन 884.45 करोड़ का पीछा कर रही है. मौजूदा रफ़्तार को देखते हुए, धुरंधर 2 छठे दिन ही इस हॉरर कॉमेडी फ़िल्म को पीछे छोड़ देगी. ऐसा होने पर यह बॉलीवुड की अब तक की टॉप 10 फ़िल्मों में शामिल हो जाएगी.

Related Posts
‘तुम्बाड 2’ के लिए मुंबई में तैयार हो रहा भव्य सेट, बढ़ी फैंस की उत्सुकता
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने मचाया धमाल, 500 करोड़ क्लब में एंट्री
सोनी सब पर जल्द शुरू होगी ‘हस्तिनापुर के वीर’, वीरता की गूंजती गाथा