पश्चिम बंगाल SIR मामले में ममता बनर्जी ने रखा पक्ष
नई दिल्ली। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में बहस की। पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पद पर रहते हुए सुप्रीम कोर्ट में बहस की। पश्चिम बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी ने लोगों के नाम काटने और डाक्यूमेंट्स को स्वीकार नहीं करने के मामले ECI का विरोध करते हुए पक्ष रखा, सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए, आगामी सोमवार के लिए सूचीबद्ध प्रकरण किया।
चुनाव आयोग को नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। ममता बनर्जी की याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी ने दलील देते हुए कहा बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है। कई BLO की जान गई, BLO कुछ नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, असम में SIR क्यों नहीं हो रहा है ? मैं बंगाल से हूं, स्थानीय परिस्थितियों को जानती हूं। ये मेरी लड़ाई नहीं, आम लोगों की लड़ाई है। SIR को लेकर मैंने EC को कई चिट्ठी लिखी। इस मामले की अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी।

Related Posts
अब खेला नहीं, विकास होगा—बंगाल पर योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला
जैसलमेर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन से मरी ऊंटनी के पास 3 दिन तक रोता रहा बच्चा
जयपुर में JDA का बड़ा एक्शन, 60 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण