March 27, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ₹4000 एक साथ आएंगे खाते में, जानें पूरी डिटेल

भोपाल
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में ₹2000-₹2000 के रूप में सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है।

हालांकि, राज्य के किसानों को अब तक 14वीं किस्त का इंतजार है, जबकि केंद्र की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी हो चुकी है।

क्यों अटकी है 14वीं किस्त?
पिछली 13वीं किस्त अगस्त 2025 में जारी की गई थी। इसके बाद से अब तक योजना के तहत अगली किस्त किसानों के खातों में नहीं आई है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही 14वीं और 15वीं किस्त को एक साथ जारी कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो किसानों के खाते में एक साथ ₹4000 ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ?

जिनकी e-KYC पूरी नहीं है

जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है

जिनका भूमि रिकॉर्ड सत्यापित नहीं है

जिनका नाम पीएम किसान सूची से हट चुका है

कैसे चेक करें अपना नाम?

किसान अपना स्टेटस देखने के लिए SAARA पोर्टल (saara.mp.gov.in) पर जाकर

“Chief Minister Kisan Kalyan Yojana Beneficiary Status” विकल्प चुन सकते हैं।

फिलहाल, सरकार की ओर से किस्त जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही किसानों के खाते में राहत की रकम पहुंच सकती है।

Spread the love