गौतमबुद्धनगर,
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद गौतम बुद्ध नगर में उत्पन्न औद्योगिक असामंजस्य की स्थिति के दृष्टिगत, संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ प्रभावी संवाद स्थापित कर औद्योगिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
उक्त समिति के अध्यक्ष औद्योगिक विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश होंगे। समिति में अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश तथा प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त सदस्य सचिव के रूप में उत्तर प्रदेश (कानपुर) से नामित अधिकारी को सम्मिलित किया गया है। समिति में श्रमिक संगठनों के 05 प्रतिनिधि एवं उद्यमी संघों के 03 प्रतिनिधि भी सदस्य के रूप में शामिल हैं।
उक्त उच्च स्तरीय समिति जनपद गौतम बुद्ध नगर में पहुंच चुकी है तथा प्राथमिकता के आधार पर संबंधित प्रकरण का परीक्षण करते हुए अपनी आख्या शीघ्र ही शासन को प्रस्तुत करेगी।

Related Posts
नवादा में दर्दनाक हादसा: स्कूल पिकअप पलटा, एक छात्रा की मौत, 25 बच्चे घायल
जमशेदपुर में 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में योगी का बड़ा बयान, जाति नहीं देश सर्वोपरि