पढ़ाई से लेकर, परीक्षा और परिणाम तक, यह छात्रों के लिए बहुत अहम समय होता है। भविष्य की मजबूत नींव इन्हीं पर टिकी होती है, छात्रों का प्रयास होता है कि हर परीक्षा में वे अधिक से अधिक अंक हासिल कर टॉपर बनें, यह संभव तभी है जब शुरूआती पढ़ाई से लेकर परीक्षा तक अनुशासन, लगन और सही और सटीक रणनीति अपनाकर अध्ययन किया जाए। आइए जानते हैं कि आखिर वे कौन—कौन सी बातें हैं या नियम हैं जो आपको सफलता दिलाएंगी और परीक्षा में टॉपर बनाएंगी।
सोशल मीडिया से दूरी
परीक्षा और परिणाम छात्रों के जीवन के दो अभिन्न हिस्से हैं। बोर्ड परीक्षाओं और कंपटीशन आधारित परीक्षाओं के परिणाम जब भी आते हैं तो टॉपर्स की बात होती है, उनकी अध्ययन की सटीक रणनीति की बात होती है, इसमें सबसे अहम बात निकलकर जो सामने आती है वह है, सोशल मीडिया से दूरी। एक्जाम में टॉप करने वाले अधिकांश छात्र सोशल मीडिया से दूर रहने को अपना सक्सेस मंत्र (Success Mantra) बताते हैं।
टॉपर्स को लेकर कहा जाता है कि वे अक्सर सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। जानकारों का कहना है कि टॉपर्स बनने के लिए सबसे जरूरी है कि रणनीति बनाई जाए और इसका पालन सख्ती से किया जाए। सोशल मीडिया के कारण भटकाव होता है, जिससे आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में चूक जाते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि सोशल मीडिया (Social Media) से एकदम से दूर रहा जाए बल्कि आप एक सीमा में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
पढ़ाई की सही रणनीति बनाएं
कॅरियर कोच कहते हैं, कोई भी छात्र रातों-रात टॉपर नहीं बनता। रणनीति बनाकर पढ़ाई करना जरूरी है। ऐसे छात्र जो रणनीति के अनुसार चलते हैं और अनुशासन में रहते हैं, उनके टॉप करने की गुंजाइश पक्की होती है।
ब्रेक लेना भी है जरूरी
ऐसा नहीं है कि पढ़ाई को लेकर छात्रों को तनाव नहीं होता है इसलिए ब्रेक लेना जरूरी है। यदि आप ब्रेक लेंगे तो आपके भीतर अफसोस की भावना नहीं रहेगी। इस तरह आप ज्यादा अच्छे ढंग से पढ़ाई कर सकेंगे।

सेल्फ स्टडी है जरूरी
टॉपर्स के बारे में कहा जाता है कि बिना कोचिंग के कोई टॉपर नहीं बन सकता है। इस बात में कोई संदेह नहीं कि ज्ञान के लिए गुरु का होना अनिवार्य है, लेकिन कई ऐसे टॉपर हुए हैं, जिन्होंने सेल्फ स्टडी के दम पर सफलता का परचम लहराया है। हालांकि, आप कितने घंटे पढ़ाई करते हैं ये आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। कई छात्र एक लगातार 8-10 घंटे पढ़ते हैं तो वहीं कई सिर्फ 3-4 घंटे। कुल मिलाकर निष्कर्ष यही निकलता है कि परीक्षा में सफल होने के लिए अनुशासन, लगन, सटीक रणनीति, सही मार्गदर्शन का होना बहुत जरूरी है।

Related Posts
हरियाणा सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
डीजीक्यूए में भर्ती की घोषणा: स्टेनोग्राफर सहित कई पदों के लिए 24 अप्रैल तक करें आवेदन
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट : बेटियों ने मारी बाजी, दीपिका ने 99.8%, नव्या मीणा ने 99.6% हासिल किया