अगर दिखें ये 5 लक्षण तो समझिए आपकी बॉडी को पोषण की ज़रूरत है…
बाल जल्दी सफेद हो रहे हैं?
यह सिर्फ बायोटिन की कमी नहीं, बल्कि जेनेटिक्स, तनाव या B12 की कमी से भी हो सकता है। डाइट में अंडा, नट्स, बीज और हरी सब्ज़ियां शामिल करें।
पीठ में दर्द रहता है?
कैल्शियम या विटामिन D की कमी एक कारण हो सकता है। धूप लें, दही/दूध/अंडा खाएं और जरूरत हो तो टेस्ट करवाएं।
बार-बार होंठ फटते हैं?
विटामिन B कॉम्प्लेक्स या आयरन की कमी से जुड़ा हो सकता है। साबुत अनाज, ओट्स, केला और हरी सब्जियां खाएं।
चेहरे पर ज़्यादा पिंपल्स?
सिर्फ विटामिन E की कमी नहीं, हार्मोनल बदलाव भी वजह हो सकते हैं। पानी ज्यादा पिएं, तला-भुना कम करें, नट्स सीमित मात्रा में लें।
दिनभर थकान रहती है?
यह B2, B12, आयरन की कमी या नींद की कमी का संकेत हो सकता है। संतुलित आहार लें और जरूरत हो तो ब्लड टेस्ट करवाएं।
ध्यान रखें : सही खानपान और नियमित जांच यानी स्वस्थ शरीर
सलाह : यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए है, हर लक्षण का कारण सिर्फ विटामिन की कमी नहीं होता। समय पर सही जांच और डॉक्टर की सलाह ज़रूरी है।

Related Posts
रनिंग करते समय लोग कर रहे ये बड़ी गलती, डॉक्टर ने दी सलाह
गर्मी में नींबू पानी से ज्यादा हाइड्रेटिंग है तरबूज का शरबत, विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर यह ड्रिंक तुरंत देगा एनर्जी
पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाएगा मोगरे का देसी इत्र, बिना किसी खर्च के घर पर इस जादुई तरीके से करें तैयार