- परिवहन मंत्री को नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने चेकपोस्ट बंद करने के बाद भी हो रही अवैध वसूली पर जमकर घेरा
- केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी ने सख्त निर्देशों के बाद बंद कर दिया था, लेकिन वसूली चालू
- मंत्री सिंह ने सफाई देते कहा कि पहले की सरकारों के दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी का पत्र आया था,, इस सरकार में नहीं आया
भोपाल
विधानसभा में परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चेकपोस्ट बंद करने के बाद भी हो रही अवैध वसूली पर जमकर घेरा। सिंगार ने आरोप लगाते हुए कहा कि परिवहन विभाग में अवैध वसूली के कारण ही तो सोने की ईंटें निकल रही हैं। सिंगार ने मंत्री सिंह से पूछा कि जब परिवहन चेकपोस्ट बंद है तो वह कौन लोग है जो बिना ड्रेस पहने और बिना आदेश के पूरे प्रदेश में जमकर वसूली कर रहे हैं। सिंगार ने आरोप लगाया कि चेक पोस्ट को सरकार ने घोषित तौर पर बंद करके वाहवाही लूटी, लेकिन पिछले दरवाजे से पूरे प्रदेश में लूट मचा रखी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सख्त निर्देशों और पत्र के बाद बंद कर दिया था,,,अब परेशान ट्रक ड्राइवर सोशल मीडिया के जरिए फिर श्री गडकरी के मप्र के चेक पोस्ट की अवैध वसूली के छुटकारा दिलाने की गुहार लगा रहे हैं।
मंत्री का गोल-गोल जवाब
परिवहन विभाग में अवैध वसूली के आरोपों पर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट तो बंद है, लेकिन जो भी चेक पोस्ट अभी काम कर रहे हैं उनका काम जरूरी है, क्योंकि अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग, नियमों को ताक में रखकर गाड़ियों के कागजात यह सब चेक करने के लिए चेकपोस्ट में काम हो रहा है लेकिन अगर गलत कहीं हो रहा है और अगर आप अवैध वसूली की बात कर रहे हैं तो मैं जांच करके कार्रवाई करवाऊंगा। वैसे भी काफी अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है और स्टाफ कम है अगर ऐसे हटाते रहेंगे तो काम करने के लिए स्टाफ ही नहीं बचेगा।

Related Posts
सहारनपुर में कशिश-आजम फरारी पर हंगामा, हिंदूवादी संगठनों ने सड़क जाम कर हनुमान चालीसा पढ़ी
5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा का विस्तार, अब और ज्यादा लोग होंगे लाभार्थी
AI अब विभागों में खोलेगा गड़बड़ियों की पोल, लीगल मैनेजमेंट सिस्टम तोड़ने वालों पर कार्रवाई