Best tourist place in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। मध्य प्रदेश को भारत का हृदय भी कहा जाता है। यह राज्य खूबसूरत पर्यटन स्थलों का खजाना है। यहां घूमने के लिए धार्मिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थल मौजूद है जो आकर्षण का केंद्र है। सिर्फ देश ही नहीं विदेशों से भी लोग यहां की खूबसूरत स्मारकों का दीदार करने के लिए आते हैं। इसके अलावा यहाँ पर अनेक तीर्थ स्थल भी हैं जहां आप दर्शन कर सकते हैं और घूम सकते हैं। यह राज्य सदियों से कई महान सम्राज्यों का हिस्सा रहा है। अगर आप भी मध्यप्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यकीन मानिए आपके लिए यहां के खूबसूरत स्थल आपकी छुट्टी के दिनों को यादगार बना देंगे। आइए जानते हैं मप्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में…
खजुराहो
खजुराहो मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल है। मध्य प्रदेश में स्थित विश्व प्रसिद्ध खजुराहो अपनी कामुक नक्काशी से सजे अपने आश्चर्यजनक मंदिरों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो हमारे देश की कला का उत्कृष्ट मध्यकालीन स्मारक है। जिसके कारण यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में अपना स्थान बनाया है। यह मध्य प्रदेश के अति प्राचीन पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां की बारीक नक्काशी और बेहतरीन मूर्तियां बेहद खूबसूरत हैं। यहां स्थित हिंदू और जैन मंदिरों की वास्तुकला प्रेम के एक खास रूप को दर्शाती है। यहां देश-विदेश से लोग प्राचीन विरासत, संस्कृति और वास्तुकला की खूबसूरती को देखने के लिए आते हैं।
खजुराहो में घूमने की जगह
कंदरिया महादेव मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, मंजेश्वर मंदिर, जवारी मंदिर, चतुर्भुज मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, जगदंबी मंदिर, शांतिनाथ मंदिर, राज्य जनजातीय और लोक कला संग्रहालय, दुलादेव मंदिर, पार्श्वनाथ मंदिर, पुरातत्व संग्रहालय खजुराहो, रनेह झरना, बेनी सागर बांध, जैन संग्रहालय, नंदी मंदिर, चौसठ योगिनी मंदिर, आदिनाथ मंदिर, वराह मंदिर, वामन मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर
उज्जैन
विंध्य पर्वत माला के नजदीक और शिप्रा नदी के तट पर बसा उज्जैन भारत का सबसे प्राचीन धार्मिक स्थल है। मध्य प्रदेश में स्थित उज्जैन हिंदू भक्तों के लिए भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है। यह जगह चार धामों के जैसी मोक्ष यात्रा से परिचित कराती है। कुंभ मेले का त्योहार यहां हर 12 साल में आयोजित किया जाता है और यहां प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भी है जो भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। उज्जैन में आप धार्मिक स्थल से लेकर प्रकृति के खूबसूरत नजारों से रू-ब-रू हो सकते हैं। यहां साल भर पर्यटकों की बड़ी संख्या में भीड़ होती है। उज्जैन का महाकाल मंदिर देशभर में काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा भी आप इस शहर में बहुत कुछ देख सकते हैं। यह शहर भारतीय यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों के बीच भी एक आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
उज्जैन में घूमने की जगह
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री काल भैरव मंदिर उज्जैन, श्री चिंतामन गणेश मंदिर, गोपाल मंदिर, भृत्त हरी गुफ़ा, इस्कॉन मंदिर, श्री हर सिद्ध माता शक्तिपीठ मंदिर, श्री चौबीस खंबा माता टेंपल, राम घाट मंदिर, जय मां गढ़कालिका माता मंदिर, जंतर मंतर उज्जैन, कलिया देह पैलेस, त्रिवेणी म्यूजियम, राम जनार्दन टेंपल, महर्षि संदीपनी आश्रम, मंगलनाथ मंदिर, कुंभ मेला उज्जैन
पचमढ़ी
पचमढ़ी भारत के ह्रदय मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। मध्यप्रदेश का एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सतपुड़ा की खूबसूरत पहाड़ियों के मध्य स्थित होने कारण सतपुड़ा की रानी के नाम से विश्व में प्रसिद्ध है। पचमढ़ी के घने वन, बड़े बड़े जलप्रपात, निर्मल स्वच्छ जल के तालाब, औपनिवेशिक शैली की वास्तुकला में निर्मित आकर्षक चर्च को देखने के लिए दुनिया भर के लोग यहाँ आते है। भगवान शिव के जटा शंकर, गुप्त महादेव, चौरागढ़ और महादेव गुफा में रुकने के कारण इसे भगवान शिव का दूसरा घर भी कहा जाता है।
पचमढ़ी में घूमने की जगह
पांडव गुफा, अप्सरा विहार, रजत प्रपात, बी फॉल, रीछगढ़, डचेस फॉल्स, धूपगढ़, जटा शंकर, हांडी खोह, गुप्त महादेव मंदिर, चौरागढ़ महादेव मंदिर, महादेव गुफा, प्रियदर्शिनी प्वाइंट, सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
इंदौर
इंदौर शहर मध्यप्रदेश राज्य के टॉप पर्यटन स्थल में से एक है। इंदौर को मध्य प्रदेश का दिल कहा जाता है। मध्यप्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर है जहां घूमने के लिए अनेक पर्यटन स्थल मौजूद हैं। मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इंदौर के पर्यटन स्थलों की बात की जाए यहां के अनेक ऐतिहासिक स्थलों, शानदार मंदिरों, हलचल भरे बाज़ारों, प्राकृतिक झरनों, सुंदर नदियों, झीलों और धार्मिक स्थलों का नाम शामिल है।
इंदौर में घूमने की जगह
सिमचा आइलैंड, थीम पार्क, शीतला माता झरना, टोरनाडो वॉटरफॉल, गुलावट लोटस वैली,खजराना गणेश मंदिर, कांच मंदिर, स्वामीनारायण मंदिर, इंदौर चिड़ियाघर, अन्नपुर्णा मंदिर, स्नो सिटी इंदौर, चोरल डैम रिजॉर्ट, कृष्ण बाई होलकर छतरी, रालामंडल वन्य जीव अभयारण्य, पाताल पानी झरना, तिंछा वॉटरफॉल, कालाकुंड, राजबाड़ा, लाल बाग पैलेस
ग्वालियर
ग्वालियर मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है, जो अपने समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर के लिए विख्यात है। इस शहर की सुन्दरता, आकर्षित कर देने वाली स्मारकों, महलों और मंदिरों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है। यहां की मस्जिदों, रॉक मंदिरों और मूर्तियों की बनावट में शानदार वास्तुकला की झलक देखने को मिलती हैं। दुनिया भर से लोग ग्वालियर शहर को देखने के लिए आते हैं। ग्वालियर के पर्यटन स्थल खूबसूरत पहाड़ियों, सुन्दर हरियाली और मदमस्त कर देने वाली जलवायु से घिरा हुआ स्थान है।
ग्वालियर में घूमने की जगह
तानसेन मकबरा, ग्वालियर का किला, ग्वालियर चिड़ियाघर, तेली का मंदिर, सास बहू मंदिर, सूरज कुंडो, सूर्य मंदिर, पड़ावली और बटेश्वर, सिंधिया संग्रहालय, सरोद घर, पाटनकर बाजारी, रानी लक्ष्मीबाई समाधि, गोपाल पर्वत, रूप सिंह स्टेडियम
भोपाल
भोपाल मध्यप्रदेश के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में से एक है। भोपाल भारत की हृदय नगरी और मध्यप्रदेश की राजधानी है। भोपाल को प्यार से ‘झीलों का शहर’ कहा जाता है क्योंकि भोपाल शहर के मध्य में दो खूबसूरत झीलें स्थित हैं। इस शहर में फैली हरियाली और सुंदरता पर्यटकों का दिल जीत लेती है। यहां आपको खूब सारी हरियाली के साथ ही सुकून के पल बिताने का भी मौका मिलेगा। अपने अंदर खूबसूरती को समेटे इस शहर के आसपास ऐसी कई सारी जगह मौजूद हैं, जहां आप प्रकृति का स्पर्श महसूस कर सकते हैं। भोपाल घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए यह अतिमनमोहक स्थान है। इस शहर में आप ऐतिहासिक स्मारकों में समृद्ध मुगल वास्तुकला का समृद्ध प्रतिबिंब भी देख सकते हैं।
भोपाल में घूमने की जगह
अपर झील, वन विहार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, निचली झील, भीमबेटका, गोहर महल, बिरला संग्रहालय, शौकत महली, जामा मस्जिद, मोती मस्जिद, पुरातत्व संग्रहालय, भारत भवन, बोरी वन्यजीव अभयारण्य, रानी कमलापति पैलेस
जबलपुर
जबलपुर शहर मध्यप्रदेश राज्य का खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। नर्मदा नदी के तट पर बसा जबलपुर मध्य प्रदेश का एक औद्योगिक शहर भी है। यह शहर अपने आकर्षित घाटों, झरनों, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संरचनाओं की शानदार चमक और पर्यटन स्थलों के कारण यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन बन गया है। यह शहर पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है। जबलपुर अपने समृद्ध इतिहास और अपनी संस्कृति के कारण पूरे भारत में जाना जाता है। आप अपने छुट्टी के दिनों में ऐसी जगहों की तलाश में हैं, जहां आप पूरे परिवार के साथ मौज मस्ती के साथ बेहतरीन समय बिता सकें, तो जबलपुर आपके लिए बेस्ट जगह हो सकती है।
जबलपुर में घूमने की जगह
डुमना नेचर रिजर्व पार्क, धुंधार फॉल्स, भेड़ाघाट संगमरमर की चट्टानें, संग्राम सागर झील, कनकली देवी मंदिर, तिलवारा घाटी, पिसनहरी की मड़िया, रानी दुर्गावती संग्रहालय, बरगी दामो, हनुमंतल जैन मंदिर, ग्वारीघाट, बैलेंसिंग रॉक, चौसठ योगिनी मंदिर, श्री विष्णु वराह मंदिर, मदन महल किला
सांची
सांची मध्यप्रदेश का मुख्य पर्यटन स्थल है। सांची स्तूप भारत के मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल से 46 कि.मी. की दूरी पर उत्तर-पूर्व में स्थित है। सांची नगर एक पहाड़ी के ऊपर बसा हुआ है और हरे-भरे बागानों से घिरा हुआ है। यह जगह अपने स्तूपों और अन्य बौद्ध स्मारकों के लिए जाना जाता है। सांची में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं जो पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है। सांची स्तूप पूरी दुनिया में मशहूर है। हर कोई सांची स्तूप को देखने के लिए इस जगह पर आता है। यह स्थल अपनी आकर्षित कला कृतियों के लिए विश्व में विख्यात है। यूनेस्को द्वारा साँची स्तूप को 15 अक्टूबर 1982 को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था।
सांची में घूमने की जगह
अशोक स्तंभ, द ग्रेट बाउल, पूर्वी गेटवे, गुप्त मंदिर, सांची संग्रहालय, सांची स्तूप, उदयगिरि गुफाएं, बढ़िया कटोरा, बौद्ध विहार
चित्रकूट
चित्रकूट, मध्य प्रदेश के सतना जिले और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले (करवी) में फैला एक प्रसिद्ध धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल है। चित्रकूट को भारत का प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है। इस शहर का वर्णन वाल्मीकि रामायण में देखने को मिलता है। चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश राज्य और मध्यप्रदेश राज्य के बीच सतना जिले में स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम 14 वर्ष बनवास के समय 11 वर्ष चित्रकूट स्थान पर अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता माता के साथ गुजारा था। ये स्थान पर्यटन के लिहाज से भी काफी फेमस है। चित्रकूट की पावन भूमि अनेक दर्शनीय स्थलों से भरी हुई है। यह जगह भारतीय तीर्थ यात्रियों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों द्वारा भी पसंद किया जाता है। अगर आप छुट्टी में परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे है जो शांत, पवित्र और खूबसूरत जगह हो चित्रकूट धाम आपके लिए बेस्ट है।
चित्रकूट में घूमने की जगह
कामदगिरि पर्वत चित्रकूट, लक्ष्मण पहाड़ी, रामघाट चित्रकूट, गुप्त गोदावरी, हनुमान धारा, स्फटिक शिला, वाल्मीकि आश्रम, भरत मिलाप, भरत कूप, जल प्रपात और दंतेवाड़ा काली माता मंदिर, सती अनुसुइया, जानकी कुंड चित्रकूट
अमरकंटक
अमरकंटक भारत के मध्यप्रदेश में स्थित है। यह एक सुंदर तीर्थ स्थल है जो हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह जगह एक लोकप्रिय तीर्थ और पर्यटन स्थल भी है। यहां पर टूरिस्ट और तीर्थ यात्री अमरकंटक के प्राचीन मंदिर के दर्शन और यहाँ के शांत और मनमोहक वातावरण का आनंद लेने के लिए आते हैं। अमरकंटक शहर अपने धार्मिक और पर्यटक स्थलों के लिए जाना जाता है। यहाँ नर्मदा नदी और सोन नदी विपरीत दिशाओं में बहती है। कई नदियों का उद्गम स्थल और कई प्राचीन मंदिरों का घर होने के कारण, अमरकंटक को हिंदू धर्म में एक पूजनीय स्थल माना जाता है।
अमरकंटक में घूमने की जगह
नर्मदा उद्गम मंदिर, कलचुरी मंदिर, कपिलधारा वॉटरफॉल, दूधधारा वॉटरफॉल, सर्वोदय जैन मंदिर, माई की बगिया, सोनमुडा, श्री यंत्र मंदिर, कबीर चबूतरा, कल्याण आश्रम, मृत्युंजय आश्रम, अमरेश्वर महादेव, ज्वालेश्वर महादेव, माई का मंडप, भृगु कमंडल, सोनाक्षी मंदिर, धूनी पानी जल प्रपात
ओंकारेश्वर

ओंकारेश्वर मध्यप्रदेश राज्य के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है जो नर्मदा और कावेरी नदियों के संगम पर स्थित है। ये 12 ज्योतिर्लिंगों में से भी एक है जहां हर साल हजारों भक्तों बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं। ज्योतिर्लिंग के अलावा भी बहुत शानदार प्राकृतिक सुंदरता पेश करता है। चारों तरफ पहाड़ों से गिर ओंकारेश्वर बहुत खूबसूरत और पवित्र नगर है। ओंकारेश्वर भारतीय लोगों के लिए बेहद ही पवित्र स्थल है। ये जगह एक अद्भुत हिल स्टेशन के रूप में भी समूचे भारत में प्रसिद्ध हैं। इस पवित्र शहर में तीर्थ स्थलों के अलावा वास्तुकला के चमत्कार और प्राकृतिक सौंदर्य का भी समावेश है जो हर साल लाखों भक्तों को आकर्षित करता है। यहां आपको ज्यादातर मंदिर ही देखने को मिलेंगे। यहां घूमने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आना पसंद करते हैं, सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी यहां पर्यटक आते हैं।
ओंकारेश्वर में घूमने की जगह
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिगं मंदिर, ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग, केदारेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, गोविंदा भगवतपद गुफा, काजल रानी गुफा, गौरी सोमनाथ मंदिर, फैनसे घाट, अहिल्या घाट, पेशावर घाट, रनमुक्तेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर बांध, सतमतिका मंदिर
मांडू
मांडू मध्यप्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है। यह शहर विन्ध्याचल की पहाड़ियों पर करीब 2000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मांडू किलों और मनमोहक दृश्यों का शहर है। यह जगह संस्कृति, इतिहास और वास्तुकला से संबंधित है। इस छोटे से शहर को मध्य भारत का हम्पी भी कहा जाता है। यह शहर मध्य प्रदेश के दिल में छिपा एक खजाना है। यहाँ कि हरियाली, प्राकृतिक सुन्दरता यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र मानी जाती है। इस शहर में महल से लेकर गुफाएं और भी कई जगहें हैं जहां आकर आप अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।
मांडू में घूमने की जगह
जहाज़ महल, रूपमती महल, बाज बहादुर का महल, रेवा कुंड, दारा खान का मकबरा, श्री मंडवागढ़ तीर्थ, जामी मस्जिद, ख्वाजाशाह का मकबरा, हिंडोला महल, चंपा बावली और हम्माम, तवेली महल
कान्हा नेशनल पार्क
कान्हा नेशनल पार्क मध्यप्रदेश प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में सतपुड़ा की मैकल श्रृंखला में बसा है। यह उद्यान व बाघ अभयारण्य मध्य प्रदेश राज्य के मंडला एवम् बालाघाट जिलों में स्थित है। यह उद्यान भारत के सबसे बड़े अभ्यारण्यों में से एक है और यह राजसी रॉयल बंगाल टाइगर का निवास स्थान भी है। इस नेशनल पार्क को एशिया सर्वश्रेष्ठ पार्कों में से एक माना जाता है, जिसमे बड़े स्तनधारियों की 22 प्रजातियों के साथ 300 से अधिक कई प्रकार के वन्यजीवों और विविध पक्षी जीवों की प्रजातियां पाई जाती हैं।
कुनो राष्ट्रीय उद्यान
कुनो राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में एक है। कुनो राष्ट्रीय उद्यान भारत के मध्य प्रदेश में एक राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य है। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में सुरम्य विंध्य पहाड़ियों के पास स्थित यह पार्क 748 वर्ग किलोमीटर के विस्तृत क्षेत्र में फैला है। इस वन्यजीव अभयारण्य में भारतीय भेड़िया, बन्दर, भारतीय तेंदुआ तथा नीलगाय जैसे जानवर पाए जाते हैं। यह राष्ट्रीय उद्यान भारत का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है जो चीतों का घर है। इस अभयारण्य का नाम इस क्षेत्र की शोभा बढ़ाने वाली घुमावदार कूनो नदी के नाम पर पड़ा है। यह जगह पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत अच्छी जगहों में से एक है।
खंडवा : हनुमंतिया आइसलैंड
हनुवंतिया आइसलैंड मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित बेहद खूबसूरत जगह है। यह आइसलैंड खंडवा के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह जगह अपने खुबसूरत दृश्यों और वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के लिए फेमस है। जल महोत्सव हनुमंतिया आइसलैंड का प्रमुख आकर्षण है जिसे हर साल आयोजित किया है। जल महोत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है जिसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस महोत्सव में पतंगबाजी, वॉलीबॉल, कैम्प फायर, स्टार गेजींग, साइकलिंग, पैरामोटरींग, पैरासेलिंग, हॉट एयर बलून जैसी कई एक्टिविटीज और गेम्स ऑर्गेनाइज किये जाते हैं, जिनमें हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक आते हैं।
हनुमंतिया आइसलैंड में घूमने की जगह
नागचून बांध खंडवा, घंटाघर खंडवा, दादा धुनी वाले दरबार, गौरी कुंज खंडवा, तुलजा भवानी माता मंदिर खंडवा, ओंकारेश्वर मंदिर खंडवा, नव चांदनी देवी धाम, इंदिरा सागर बांध खंडवा, सैलानी रिजॉर्ट खंडवा
मध्यप्रदेश की अन्य घूमने लायक जगह

इन सब के अलावा भी मध्यप्रदेश में घूमने के लिए कई आकर्षित जगह हैं, जहां आप घूम सकते हैं। इनमें दतिया, पाताल पानी झरना सतना, लोटस वैली झील, पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिवनी, भीम बेटका शैलाश्रय, मांडु, कान्हा नेशनल पार्क, भेड़ाघाट पर्यटन स्थल, उदयगिरि की गुफ़ाएं, ओरछा, सांची का स्तूप, पाताल कोट, छिंदवाडा जैसी जगहें शामिल हैं।
मध्यप्रदेश जाने का उचित समय
मध्य प्रदेश की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच है, क्योंकि इस वक्त यहां ज्यादा गर्मी नहीं रहती है। अनुकूल तापमान में आप यहां अच्छा समय बिता सकते हैं। आप सुहावने मौसम का आनंद ले सकते हैं और अपनी छुट्टियों का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।
मध्यप्रदेश कैसे पहुंचे?
मध्यप्रदेश भारत के मुख्य पर्यटन स्थल होने के कारण यहां आसनी से पहुंचा जा सकता है। आप सड़क मार्ग, हवाई मार्ग, रेल मार्ग से मध्य प्रदेश जा सकते हैं। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी मार्ग का चयन कर सकते हैं।

Related Posts
Uttarakhand Best Tourist Places : उत्तराखंड में घूमने के लिए बेस्ट जगह
उत्तरप्रदेश में घूमने के लिए टॉप टूरिस्ट प्लेस, UP Best Tourist Places
महाराष्ट्र में घूमने के लिए बेस्ट टूरिस्ट प्लेस, Tourist Places in Maharashtra