March 26, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

सतलुज दरिया में अवैध माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला

लुधियाना.

थाना मेहरबान की पुलिस ने गांव जमालपुर लेली के सतलुज दरिया में रेत की अवैध माइनिंग करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ फिर से माइनिंग विभाग की एसडीओ गगनदीप सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए माइनिंग एक्ट अधीन मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी थानेदार राधेश्याम ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में एसडीओ गगनदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम सतलुज दरिया में पेट्रोलिंग करने गई थी। इसी दौरान जमालपुर लेली में रेत की अवैध माइनिंग होने के निशान पाए गए। इसके बाद पुलिस ने उक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

Spread the love