March 27, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता: 10 लाख के इनामी समेत 2 माओवादी कमांडर गिरफ्तार, हथियार बरामद

लातेहार.

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस न माओवादियों के जोनल कमाउंर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां व माओवादी सदस्य बबलू राम उर्फ रोहित उर्फ बबलू चंद्रवंशी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। मृत्युंजय भुईयां पर दस लाख व बबलू राम पर सरकार ने दो लाख रुपये का इनाम रखा है।

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि ऐसी सूचना मिल रही थी कि मृत्युजंय भुईयां अपने दस्ता के इस क्षेत्र में भ्रमणशील है। इसी सूचना पर लगातार छापामारी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सर्च ऑपरेशन के लगातार चलने से माओवादियों के दैनिक उपयोग के सामानों की चैन बाधित हो गई।

सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
एसपी ने आगे बताया कि पिछले 12 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि मृत्युंजय भुईयां छिपादोहर थाना क्षेत्र क हरिणामाड़ गांव में राशन व सामान लेने आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक निर्देश पर छिपादोहर व गारु थाना प्रभारी सशस्त्र बलों का एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने हरिणामाड़ के आसपास छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान माओवादियों का जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईया उर्फ दिलीप उर्फ अवधेश जी और माओवादी सदस्य बबलू राम उर्फ रोहित उर्फ बबलू चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि मृत्युंजय भुईयां पर लातेहार, पलामू, गढ़वा व राज्य के बार छतीसगढ़ में कुल 104 मामले दर्ज हैं, जबकि बबलू राम पर लातेहार, पलामू व गढ़वा जिला में 15 मामले दर्ज हैं।

हथियार बरामद 
मृत्युंजय भुईयां लातेहार के छिपादोहर थाना क्षेत्र के नावाडीह ग्राम के चकलवा व बबलू राम बिहार के अरवल जिले का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ने बताया कि सर्च ऑपरेशन में हथियार व गोली समेत उग्रवादी दस्ता के दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है।
इसमें एक स्वचलित एके-47 हथियार, एके-47 का मैगजीन व छह जिंदा गोली, इंसास रायफल का 15 पीस गोली, एक वायरलेस सेट, एक लाख 50 हजार रुपये नगद, एक टैब व चार सिम कार्ड तथा नक्सली पर्चा समेत कइ सामग्रियां बरामद की गई है।

छापमारी में शामिल अधिकारी
इस छापामारी अभियान में पुअनि सह छिपादोहर थाना प्रभारी मो यकीन अंसारी, गारु थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, बारेसाढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार, महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार, मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के अलाव पुअनि किशोर मुंडा, सैट 137 व 147 तथा बारेसांढ़ थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Spread the love