April 13, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

राज्यसभा : जेपी नड्डा बोले—राहुल गांधी अबोध बालक, खरगे ने जताया विरोध

नई दिल्ली। राज्यसभा में गुुरुवार को जोरदार हंगामा हुआ। राज्यसभा में लोकसभा में हंगामे का मुद्दा उठा। इस पर जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को अबोध बालक कहा। जेपी नड्डा ने कहा कि अबोध बालक पार्टी को बंधन ना बनाए। राहुल गांधी पर टिप्पणी का कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने विरोध करते हुए कहा कि कहा कि लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की जा रही है।

खरगे ने कहा कि, ये लोग नेहरू के नाम को बदनाम कर रहे हैं, इस बयान का खंडन हो। वहीं, किरेन रिजिजू ने कहा कि खरगे जी सदन को गुमराह कर रहे हैं, सदन नियमों से चलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राज में लिंचिंग होती थी। कांग्रेस बार-बार मर्यादा तोड़ रही है।

गौरतलब है कि, इससे पहले बुधवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ था। लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन टल गया था, विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित की गई थी।

Spread the love