उड़ान डेस्क। भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बाजार गुलजार हो गया है। हर सेक्टर में इसके सकारात्मक असर देखेने को मिल रहे हैं। भारत-अमेरिका ट्रेड डील से शेयर बाजार आज भारी बढ़त के साथ खुला है। सेंसेक्स 3500 अंकों से ज्यादा बढ़त के साथ खुला, वहीं फिलहाल सेंसेक्स में 2300 अंकों की बढ़त देखी जा रही है।
निफ्टी में भी 700 से ज्यादा अंकों की उछाल देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत हुआ है, एक डॉलर की कीमत 90.47 रुपए है।
बता दें कि अमेरिका ने भारत पर 25% से घटाकर 18% टैरिफ किया है। PM नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। आने वाले समय में टैरिफ और घटाने का लक्ष्य है। धीरे-धीरे अमेरिका से 0% टैरिफ करने का लक्ष्य है। इसका सकारात्मक असर शेयर बाजार में आज से ही देखने को मिल रहा है।

Related Posts
आ रहा है 20 हजार करोड़ का मेगा NSE IPO! हर निवेशक नहीं लगा पाएगा पैसा
फिजिक्सवाला शेयर में गिरावट के बीच एलारा सिक्योरिटीज की खरीदारी की सलाह, 35% तेजी का अनुमान
19वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, 1 शेयर पर 30 रुपये का फायदा, रिकॉर्ड डेट नजदीक