February 26, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

Stock market : शुरुआती बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, यह रहे कारण

19 फरवरी 2026 को शुरुआती बढ़त के बाद सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 25,600 के नीचे फिसला। आईटी शेयरों में तेजी, लेकिन बैंकिंग और मेटल में बिकवाली का दबाव।

नई दिल्ली/मुंबई: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 19 फरवरी 2026 का दिन “रोलर-कोस्टर राइड” जैसा साबित हुआ। सुबह बाजार की शुरुआत तो मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन दोपहर होते-होते ऊंचे स्तरों पर हुई भारी बिकवाली (Profit Booking) ने सेंसेक्स और निफ्टी को लाल निशान में धकेल दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 83,979 के स्तर तक चढ़ गया था, लेकिन देखते ही देखते इसमें 700 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई और यह 83,200 के स्तर के पास कारोबार करने लगा।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट के कुछ मुख्य कारण

  • प्रॉफिट बुकिंग : पिछले तीन सत्रों से बाजार में जारी तेजी के बाद निवेशकों ने बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी सेक्टर में मुनाफावसूली की है।
  • ग्लोबल संकेत और भू-राजनीतिक तनाव : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और इजरायल की सैन्य गतिविधियों की खबरों ने वैश्विक निवेशकों को सतर्क कर दिया है, जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी दिख रहा है।
  • फेड रिजर्व के संकेत : अमेरिकी फेडरल रिजर्व की हालिया मीटिंग के मिनट्स से यह संकेत मिले हैं कि ब्याज दरों में कटौती में अभी और समय लग सकता है, जिससे विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) का उत्साह थोड़ा कम हुआ है।
  • सेक्टोरल प्रदर्शन : आईटी में चमक, रियल्टी में मंदी आज बाजार में ‘मिक्स’ रुझान देखने को मिला है। जहाँ एक तरफ आईटी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ रियल्टी और बैंकिंग शेयरों पर दबाव है।
  • टॉप गेनर्स (Top Gainers) : इंफोसिस (Infosys), एचसीएल टेक (HCL Tech), टीसीएस (TCS) और मारुति सुजुकी।
  • टॉप लूजर्स (Top Losers) : एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और ट्रेंट (Trent)।

यह रहे चर्चा में…

  • टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प : टाटा संस में एन. चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल की खबरों के बीच इसके शेयरों में 11% से 13% तक का उछाल देखा गया।
  • वारी एनर्जीज : आंध्र प्रदेश में रू8,000 करोड़ की गीगाफैक्ट्री लगाने की घोषणा के बावजूद इसके शेयरों में करीब 2% की गिरावट दर्ज की गई।
Spread the love