April 13, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

Stock Market : गिरावट में बंद हुआ बाजार, बजट से पहले निवेशक सतर्क

उड़ान न्यूज डेस्क। वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार (30 जनवरी) को गिरावट में बंद हुए। बजट 2026 से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाया। मेटल शेयरों में जोरदार बिकवाली ने बाजार को नीचे खींचा। मेटल इंडेक्स 5% टूट गया। इसके अलावा आईटी शेयरों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का भी बाजार की चाल पर असर पड़ा। निवेशक केंद्रीय बजट 2026 का इंतजार कर रहे हैं। बजट रविवार यानी 1 फरवरी, 2026 को पेश किया जाएगा।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex)

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गिरावट के साथ 81,947 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 500 से ज्यादा अंक तक फिसल गया था। अंत में यह 296.59 अंक या 0.36% गिरकर 82,269.78 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी गिरावट के साथ 25,247 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 25,213 अंक के इंट्रा-डे लो तक गया। अंत में यह 98.25 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 25,320.65 पर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट की ऐसी रही स्थिति

एशियाई शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। इसकी वजह यह रही कि अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि वह शुक्रवार को अगले फेडरल रिजर्व (केंद्रीय बैंक) प्रमुख के नाम का ऐलान करेंगे। ट्रंप ने बताया कि मौजूदा फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल की जगह लेने के लिए पिछले पांच महीनों से चल रही तलाश अब लगभग पूरी हो चुकी है। यह प्रक्रिया सितंबर में शुरू हुई थी, जिसमें 11 उम्मीदवारों को चुना गया था।

आखिरी जानकारी के मुताबिक, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.25 प्रतिशत ऊपर रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.05 प्रतिशत चढ़ा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

वहीं, गुरुवार को अमेरिका के शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बाद ज्यादातर इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। माइक्रोसॉफ्ट और अन्य सॉफ्टवेयर कंपनियों के शेयरों में कमजोरी से बाजार पर दबाव पड़ा। निवेशक कई कंपनियों के तिमाही नतीजों का आकलन कर रहे थे। रात में, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.13 प्रतिशत गिरा, नैस्डैक कंपोजिट 0.72 प्रतिशत नीचे आया, जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.11 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ।

Spread the love