उड़ान डेस्क। सरकार ने पढ़ाई और स्वास्थ्य को प्राथमिकता में रखते हुए टीसीएस रेट में कटौती कर दी है, इससे अब विदेश में पढ़ाई के साथ साथ इलाज कराना और घूमना भी आसान हो जाएगा। दरअसल, विदेश में मेडिकल और पढ़ाई को लेकर बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीमारमण ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने अपने केंद्रीय बजट में अब टीसीएस के तहत खर्च पर इंटरेस्ट रेट को 5 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी कर दिया है। इसका मतलब है कि अगर आप विदेश में अपना पैसा खर्च करते हैं तो अब सिर्फ 2 फीसदी का ही ब्याज लगेगा, जबकि पहले 5 फीसदी का ब्याज देना होता था, लेकिन यह सिर्फ एजुकेशन और मेडिकल खर्च के लिए ही मान्य होगा।
बजट में हुए इस बड़े ऐलान के बाद विदेश में पढ़ाई और इलाज अब सस्ता हो जाएगा। वहीं, सरकार ने कैंसर समेत 17 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी फ्री कर दी है, जिससे विदेश से आने वाली ये दवाएं और भी सस्ती हो जाएंगी।
TCS कम होने पर कितने पैसे बचेंगे?
टैक्स कलेक्टेड ऑन सोर्स यानी टीसीएस 10 लाख से ज्यादा की फीस पर वसूला जाता है। पहले 10 लाख से ज्यादा की फीस पर 5 फीसदी टीसीएस लगता था, जिसे अब कम किया गया है। 20 लाख रुपए पहले पहले जहां एक लाख रुपए का टैक्स चुकाना होता था, वहीं अब ये कम होकर सिर्फ 40 हजार हो जाएगा। यानी सीधे 60 हजार रुपये की बचत होगी। इसके लिए पैन लगाना जरूरी होता है, बिना पैन के टैक्स की रकम दोगुनी हो सकती है। कुल मिलाकर विदेश में इलाज या फिर पढ़ाई के लिए पैसा भेजना अब आसान होगा। इसे लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘मैं उदारीकृत प्रेषण योजना (जिसे लोकप्रिय रूप से LRS के नाम से जाना जाता है) के तहत शिक्षा प्राप्त करने और चिकित्सा उद्देश्यों के लिए TCS दर को 5% से घटाकर 2% करने का प्रस्ताव करती हूं।’
विदेश में घूमना भी हुआ आसान
विदेश जाने पर होने वाले खर्चे पर भी अब TCS घटा दिया गया है, यानी विदेश घूमने के शौकीनों को भी थोड़ी राहत दी गई है। इससे उन्हें किफायती यात्रा का मौका मिलेगा। हॉलिडे और ट्रैवल पैकेज बुक करने वाले लोगों को इस तरह का टैक्स देना होता था। इसके अलावा वित्त मंत्री ने ये भी बताया है कि छोटे व्यापारियों, आउटसोर्सिंग एजेंसियों और फ्रीलांस करने वालों के लिए भी टैक्स नियम सरल होंगे।

Related Posts
बिहार तकनीकी सेवा आयोग की बड़ी तैयारी: 16 विभागों में 12,000 नई भर्तियाँ, जानिए किस विभाग में कितने पद
CUET स्कोर से BTech में एडमिशन: अब IPU भी हुआ शामिल, जानिए पूरी लिस्ट
रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026: आंसर-की जारी, 368 पदों पर नियुक्ति होगी