March 26, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

टीम इंडिया का धमाकेदार घरेलू सीजन: 17 शहर, 22 मैच, ऑस्ट्रेलिया समेत कई बड़ी टीमों से भिड़ंत

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को घरेलू सीजन 2026-27 का शेड्यूल का ऐलान कर दिया। भारत घरेलू सीजन में ऑस्ट्रेलिया समेत चार टीमों की मेजबानी करेगा। टीम इंडिया 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। भारत आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला था और चैंपियन बना। भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के बाद सीधे आईपीएल 2026 में खेलेंगे, जिसकी 28 मार्च से शुरुआत हो रही। आईपीएल का 31 मार्च को समापन होगा, जिसके बाद भारतीय टीम को जून में घर पर एक टेस्ट और तीन वनडे खेलने हैं। भारत को जुलाई में पांच टी20 और तीन वनडे के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है।

इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद भारत के घरेलू सीजन का आगाज होगा। बीसीसीआई के मुताबिक, सीजन की शुरुआत 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज आयोजित होगी। वनडे मैच त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे जबकि टी20 मुकाबले लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे। शुभमन गिल भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। भारत दिसंबर 2026 में श्रीलंका की मेजबानी करेगा, जिसमें तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच होंगे। वनडे दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

वहीं, टी20 मैच राजकोट, कटक और पुणे में होंगे। भारत नए साल की शुरुआत जिम्बाब्वे सीरीज करेगा। जिम्बाब्वे की टीम जनवरी 2027 में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी। दोनों की भिड़ंत कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में होगी। सीरीज तीन जनवरी से 9 जनवरी तक चलेगी। सीजन का अंत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज टकराएंगे, जो 21 जनवरी को नागपुर में शुरू होगी। इसके बाद चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में मुकाबले होंगे।

भारत का 2026-27 घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल

वेस्टइंडीज का भारत दौरा:

27 सितंबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला वनडे, त्रिवेंद्रम

30 सितंबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा वनडे, गुवाहाटी

3 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, तीसरा वनडे, मुल्लांपुर

6 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला टी20, लखनऊ

9 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा टी20, रांची

11 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, तीसरा टी20, इंदौर

14 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, चौथा टी20, हैदराबाद

17 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, पांचवां टी20, बेंगलुरु

श्रीलंका का भारत दौरा:

13 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, पहला वनडे, नई दिल्ली

16 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा वनडे, बेंगलुरु

19 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, तीसरा वनडे, अहमदाबाद

22 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, पहला टी20, राजकोट

24 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा टी20, कटक

27 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, तीसरा टी20, पुणे

जिम्बाब्वे का भारत दौरा:

3 जनवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे, पहला वनडे, कोलकाता

6 जनवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे, दूसरा वनडे, हैदराबाद

9 जनवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे, तीसरा वनडे, मुंबई

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा:

21-25 जनवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट, नागपुर

29 जनवरी-2 फरवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टेस्ट, चेन्नई

11-15 फरवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट, गुवाहाटी

19-23 फरवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा टेस्ट, रांची

27 फरवरी-3 मार्च: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पांचवां टेस्ट, अहमदाबाद

 

Spread the love