March 24, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

बावड़िया कला अंडरब्रिज से कोलार-सलैया का सफर होगा आसान, 5 लाख लोगों को राहत

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया निरीक्षण, अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने सोमवार को बावड़िया कला रेलवे अंडरब्रिज का निरीक्षण कर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कर यातायात शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि होशंगाबाद रोड की ओर जाम की स्थिति से बचने के लिए कट पॉइंट बनाकर सिग्नल लगाए जाएं। अंडरब्रिज शुरू होने से नर्मदापुरम रोड, बावड़िया कला, सलैया और कोलार क्षेत्र के लाखों लोगों का आवागमन आसान होगा।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि होशंगाबाद रोड की तरफ जाते समय जाम ना लगे, इसके लिए कट पॉइंट बनाकर सिग्नल लगाया जाए। ‌ उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और कहा कि इस बात का भी विशेष ध्यान रखें की बारिश में अंडरब्रिज में पानी ना भरे और शीघ्र ही शेड का निर्माण भी कराए। भोपाल के रहवासियों के लिए यह अंडरब्रिज एक बड़ी सौगात है।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि बावड़ियां कला ओवरब्रिज से लगभग 20000 वाहन प्रतिदिन निकलते हैं, ऐसे में पूरा ट्रैफिक ओवरब्रिज से जा रहा था, लेकिन अब अंडरब्रिज बनने से पल्लवी नगर सहित अन्य कॉलोनीवासियों को काफी सहूलियत होगी। इस अंडर ब्रिज के बनने से अब कोलार रोड और नर्मदापुरम की कनेक्टिविटी बेहतर होने से लगभग 5 लाख की आबादी को सीधा फायदा होगा।

Spread the love