March 26, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

यह पांच चीजें तेजी से बनाएंगी खून, थकान और कमजोरी होगी छूमंतर!

क्या आप भी थोड़ा सा काम करते ही थक जाते हैं? सीढ़ियां चढ़ने में सांस फूलने लगती है या दिनभर शरीर में सुस्ती बनी रहती है? कई बार यह सिर्फ आलस नहीं, बल्कि शरीर में खून की कमी (low hemoglobin) का संकेत भी हो सकता है। खून बढ़ाने के लिए हमेशा महंगी दवाइयों की जरूरत नहीं होती। हमारे घर की रसोई में ही ऐसे कई देसी उपाय मौजूद हैं। हम यहां पांच ऐसे खाद्य चीजें बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकते हैं।

शरीर में तेजी से खून बढ़ाने वाली 5 चीजें

1. रोजाना अनार खाना : आपने वो कहावत जरूर सुनी होगी “एक अनार सौ बीमार”। रोजाना एक अनार खाने से शरीर में खून बनने की प्रक्रिया बेहतर होती है और चेहरे पर नेचुरल चमक भी आती है।
2. कच्चा और ताजा चुकंदर : चुकंदर को खून बढ़ाने की नेचुरल मशीन कहा जाता है। इसे सलाद के रूप में रोज खाने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं (RBC) तेजी से बनने में मदद मिलती है।
3. लोहे की कड़ाही में बना पालक : पालक में आयरन भरपूर होता है, लेकिन इसका असली फायदा तब मिलता है जब इसे लोहे की कड़ाही में पकाया जाए। बर्तन का थोड़ा लोहा भी खाने में मिल जाता है, जिससे शरीर में आयरन की कमी जल्दी पूरी होने में मदद मिलती है। यह हमारी दादी-नानी का आजमाया हुआ नुस्खा है।
4. रोजाना थोड़ा सा गुड़ : सफेद चीनी की जगह अगर आप गुड़ को डाइट में शामिल करते हैं, तो यह शरीर को नेचुरल आयरन देता है। खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाने की आदत शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
5. गुड़ का पानी : सुबह या दिन में कभी-कभी गुड़ का पानी पीना भी शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। यह खून बढ़ाने के साथ-साथ पाचन तंत्र (digestion) को भी मजबूत रखने में मदद कर सकता है।

अगर शरीर में बार-बार कमजोरी महसूस होती है, तो इन आसान चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके जरूर देखें।

Disclaimer : यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता और पारंपरिक घरेलू उपायों की जानकारी के लिए दी गई है। इसे किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइज के रूप में ना लें। यदि आपको लगातार कमजोरी, चक्कर या किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो नया डाइट प्लान शुरू करने से पहले योग्य डॉक्टर से सलाह लें।

Spread the love