April 13, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

दो पुलिसवालों की गोली लगने से संदिग्ध हालत में मौत, चैक पोस्ट के अंदर मिले शव

गुरदासपुर/दीनानगर.

गुरदासपुर जिले के दोरांगला पुलिस स्टेशन के तहत आधियां चेक पोस्ट पर दो पुलिस कर्मियों की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह चेक पोस्ट भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की दूसरी डिफेंस लाइन में है। जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों के शव संदिग्ध हालात में चेक पोस्ट के अंदर मिले हैं।

आपको बता दें कि दोनों पुलिस कर्मियों को गोली लगी है। मृतकों की पहचान होमगार्ड जवान अशोक कुमार और ASI गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसने बाद में गंभीर रूप ले लिया और फायरिंग हो गई।
फिलहाल, मौत के असली कारण के बारे में साफ जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी। 

Spread the love