June 3, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

बरसात में आपको परेशान कर सकते हैं Cockroach, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये प्रभावी उपाय

Home remedies to get rid of cockroaches : क्या आप भी अपने घर में कॉकरोचों की वजह से परेशान हैं। दरअसल घर और किचन कितना भी साफ क्यों न हो, लेकिन अगर एक भी कॉकरोच दिख जाए, तो पूरी सफाई पर पानी फिर जाता है। ये छोटे-छोटे कॉकरोच न सिर्फ देखने में गंदे लगते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी खतरनाक हैं। अगर आप भी कॉकरोच से परेशान हैं और महंगे पेस्ट कंट्रोल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो इन घरेलू उपायों को ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर कॉकरोच क्यों हैं खतरनाक और इन्हें कैसे भगाएं।

दरअसल, बरसात के मौसम में सीलन और नमी के कारण कॉकरोच का बाहर से घरों में आना बहुत आम है। इनसे तुरंत छुटकारा पाने के लिए आप घर के कोनों और सिंक के नीचे बोरिक एसिड और चीनी का मिश्रण या बेकिंग सोडा और चीनी का पेस्ट बनाकर रख सकते हैं। मीठे की खुशबू से कॉकरोच आकर्षित होते हैं और इसे खाकर मर जाते हैं।

कॉकरोच सिर्फ गंदगी नहीं, बीमारियां भी लाते हैं

आपको बता दें कि कॉकरोच गंदी नालियों और कचरे से होकर आपके खाने तक पहुंचते हैं. इनसे डायरिया, फूड पॉइजनिंग और अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए इन्हें हल्के में लेना भारी पड़ सकता है.

कॉकरोच भगाने के प्रभावी घरेलू नुस्खे

बोरिक पाउडर और चीनी : 2-3 चम्मच बोरिक पाउडर में उतनी ही पिसी हुई चीनी मिलाएं। इसे किचन के कोनों, डस्टबिन के पास और सिंक के नीचे डालें।

बेकिंग सोडा और चीनी : एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा चम्मच पिसी हुई चीनी मिलाकर दरारों और छिपने की जगहों पर छिड़क दें।

लौंग और तेज पत्ता : लौंग को पीसकर पाउडर बना लें या तेज पत्ता जलाकर उसका धुआं करें। इसकी तेज महक से कॉकरोच दूर भागते हैं।

नीम का तेल या पाउडर : ​नीम अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। कॉकरोच भगाने में भी यह बहुत कारगर है। रात को सोने से पहले उन जगहों पर नीम का तेल स्प्रे करें जहां कॉकरोच दिखते हैं। आप नीम के पानी का पोछा भी लगा सकते हैं।

लौंग से भागते हैं कॉकरोच : ​लौंग की खुशबू इंसानों को अच्छी लगती है, लेकिन कॉकरोच इससे दूर भागते हैं। किचन की दराजों और कोनों में 8-10 लौंग रख दें, यह एक सुरक्षित और खुशबूदार तरीका है।

साफ-सफाई और नमी नियंत्रण है जरूरी

नमी कम करें : कॉकरोच नमी वाली जगहों पर पनपते हैं। इसलिए बाथरूम और किचन को सूखा रखें।

जूठे बर्तन न छोड़ें: रात को किचन का सिंक साफ रखें और जूठे बर्तन पानी में न छोड़ें।

दरारें बंद करें: खिड़कियों, दरवाजों और पाइप्स के पास की दरारों को सीमेंट या सिलिकॉन सीलेंट से भर दें ताकि वे घर में प्रवेश न कर सकें।

कूड़ेदान को ढककर रखें : खुला कूड़ा कॉकरोचों के लिए दावत की तरह है। हमेशा ढक्कन वाला डस्टबिन इस्तेमाल करें।

बाज़ार के विकल्प

कॉकरोच जेल (Cockroach Gel): बाज़ार में मिलने वाले कॉकरोच किलर जेल (जैसे-हिट या लक्ष्मन रेखा) कैबिनेट्स और कोनों में लगाने से काफी असरदार होते हैं।

पेस्ट कंट्रोल: यदि कॉकरोच का संक्रमण बहुत ज़्यादा हो, तो किसी प्रोफेशनल पेस्ट कंट्रोल सर्विस की मदद लेना सबसे सुरक्षित और स्थायी उपाय है।

Spread the love