MP Board 10th Topper 2026 : 500 में से 499 नंबर हासिल कर मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के गुन्नौर की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने इतिहास रचा है. प्रतिभा एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 99.80% मार्क्स लाकर रैंक 1 टॉपर बनी हैं. सोशल मीडिया में प्रतिभा की मार्कशीट तेजी से वायरल है.
एमपी बोर्ड द्वारा जारी ऑनलाइन मार्कशीट के अनुसार प्रतिभा सिंह सोलंकी ने लगभग हर विषय में परफेक्ट स्कोर किया है. 10वीं की मार्कशीट में उनके सभी विषयों में डिस्टिंक्शन दर्ज है, यानी प्रतिभा ने हर विषय में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

कौन हैं प्रतिभा सिंह सोलंकी?
प्रतिभा सिंह सोलंकी मूलरूप से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली हैं. वो सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल की स्टूडेंट हैं. प्रतिभा के पिता का नाम भर्तेंदु सिंह सोलंकी है. उनकी माता का नाम मेवा सिंह दर्ज है. परिवार ने प्रतिभा की पढ़ाई में लगातार सहयोग किया.
प्रतिभा की मार्कशीट
अगर उनकी मार्कशीट को ध्यान से देखें तो प्रतिभा ने हिंदी में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं. इसमें 75 थ्योरी और 25 इंटरनल/प्रैक्टिकल मार्क्स शामिल हैं. अंग्रेजी में उन्हें 99 अंक मिले हैं, जिसमें 74 थ्योरी और 25 इंटरनल मार्क्स हैं. यही एक विषय रहा जिसमें उनका 1 नंबर कटा.
संस्कृत में प्रतिभा ने 98 अंक हासिल किए हैं. इसमें 73 थ्योरी और 25 इंटरनल मार्क्स शामिल हैं मैथमेटिक्स में उन्होंने 100 में 100 नंबर हासिल किए हैं. साइंस में भी प्रतिभा ने पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं. सोशल साइंस में भी उन्होंने 100 में 100 नंबर लेकर अपनी शानदार तैयारी साबित की है.
मार्कशीट में बेस्ट ऑफ 5 नियम
एमपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट बेस्ट ऑफ 5 नियम से तैयार की जाती है. इसमें आपने जिन 6 विषयों की परीक्षा दी है, उनमें से जिन 5 में आपके सबसे ज्यादा नंबर होंगे, उन्हीं को जोड़कर आपका रिजल्ट और प्रतिशत (Percentage) निकाला जाता है. प्रतिभा की मार्कशीट में संस्कृत उनका छठा सब्जेक्ट है.

Related Posts
मई में चार बड़ी परीक्षाएं बनीं विवादों का केंद्र: NEET से लेकर CUET तक गड़बड़ियों की भरमार
UPSC IPS 2024: 147 सीटें, कॉम्पिटिशन और कड़ा हुआ
मुश्किल हालात और कठिन परिस्थिति में भी नहीं मानी हार, तहसीलदार से SDM बने नवनीत