देशभर में 19 से 22 मार्च के बीच तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। उत्तर, मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के कई राज्यों में 40–80 किमी/घंटा की हवाएं चल सकती हैं। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। अगर आप भी कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक ही घर से बाहर निकलना बेहतर होगा। मौसम विभाग (IMD) ने साफ कर दिया है कि दिल्ली समेत कई राज्यों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं और आकाशीय बिजली लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

Related Posts
विदेश मंत्रालय के नाम पर ठगी : MEA ने कहा- सोशल मीडिया पर फर्जी सलाहकारों से बचें
ट्रंप के बयान पर भड़का ईरान, कहा- ”तुम्हारे पास न सभ्यता और न सम्मान”
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख