March 23, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

Government job opportunity : BSNL ने निकाली वेकेंसी, ऐसे करें आवेदन

BSNL Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. Bharat Sanchar Nigam Limited यानी BSNL ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए टेलीकॉम और फाइनेंस स्ट्रीम में कुल 120 पदों को भरा जाएगा. खास बात यह है कि इस नौकरी में शुरुआती सैलरी 50 हजार रुपये से ज्यादा हो सकती है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर BSNL Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • आवेदन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

BSCL Recruitment 2026 for Senior Executive Post Notification PDF

इन तारीखों का रखें ध्यान

इस भर्ती के लिए आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीखें भी जारी कर दी गई हैं, जिसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2026 तय की गई है. इसके साथ ही आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 15 अप्रैल 2026 है. अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो उसे सुधारने के लिए 16 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी.

वैकेंसी डिटेल्स

BSNL की इस भर्ती में दो अलग-अलग स्ट्रीम में पद निकाले गए हैं, जिसमें Senior Executive Trainee Telecom Stream के 95 पद और Senior Executive Trainee Finance Stream के 25 पद शामिल हैं. इस तरह कुल मिलाकर इस भर्ती के जरिए 120 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी पे लेवल 3 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें सैलरी 24,900 रुपये से 50,500 रुपये तक होगी. इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

Spread the love