छिंदवाड़ा। जिले के चांदामेटा (परासिया) स्थित स्कूल संत चावरा राष्ट्रीय अकादमी (सीबीएसई) के होनहार छात्र आरव सूर्यवंशी ने कक्षा तीसरी (अंग्रेजी माध्यम) में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। रीना जितेन्द्र सूर्यवंशी के सुपुत्र आरव ने सच्ची लगन और पढ़ाई के प्रति ईमानदारी से मेहनत कर यह सफलता प्राप्त की है।

वार्षिक परीक्षा 2025-26 में अपनी कक्षा में प्रथम स्थान (First Rank ) प्राप्त कर आरव सूर्यवंशी (Aarav suryawanshi) ने यह साबित कर दिया कि अनुशासन, दृढ़ संकल्प, मेहनत और अध्ययन के प्रति लगन सच्ची हो तो छोटी उम्र में भी कामयाबी हासिल की जा सकती है। इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामना देते हुए स्कूल प्रबंधन, कक्षा सहपाठी, परिजन और शुभचिंतकों ने आरव सूर्यवंशी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसके साथ ही वार्षिक परीक्षा परिणाम में टॉप पांच में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को भी शाला परिवार ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।

Related Posts
Canva ऑफलाइन फीचर लॉन्च : अब बिना इंटरनेट 14 दिनों तक करें डिजाइनिंग
55 की उम्र में रांची की सुलोचना बनी बिजनेसवुमन, आस्ट्रेलिया तक हो रही प्रोडक्ट की सप्लाई
पढ़ाई के लिए चाहिए पैसा : सरकार की इन स्कॉलरशिप का उठाएं फायदा, मिलेगी लाखों रुपए की मदद