रांची की रहने वाली शर्विता त्रिवेदी (Sharvita Trivedi) ने बहुत छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सबका ध्यान खींचा है. महज 10 साल की उम्र में शर्विता ने अपनी पहली किताब लिखकर नया इतिहास रच दिया. उनकी पुस्तक “The Greasy Gobbler- He Is Hiding In Your Lunch Box” को Asia Book of Records में जगह मिली है.
Little writer Sharvita Trivedi from Ranchi : कम उम्र में बड़े काम करने वालों की लिस्ट में अब शर्विता त्रिवेदी (Sharvita Trivedi ) का नाम भी शामिल हो गया है. महज 10 साल की उम्र में शर्विता ने अपनी पहली किताब लिखकर इतिहास रच दिया है. उनकी पुस्तक The Greasy Gobbler- He Is Hiding In Your Lunch Box को Asia Book of Records में दर्ज किया गया है. यह रिकॉर्ड एक ही दिन में सबसे ज्यादा ई-बुक प्रकाशित करने के लिए दिसंबर 2025 में मिला.

अपने स्कूल में Sharvita Trivedi
किताब में दिया हेल्थ का खास मैसेज
शर्विता की यह किताब सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि बच्चों के लिए एक जरूरी हेल्थ मैसेज भी देती है. इसमें उन्होंने Greasy Gobbler नाम का एक काल्पनिक किरदार बनाया है, जो बच्चों के लंच बॉक्स में छिपकर उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है. यह किरदार जंक फूड का प्रतीक है, जो धीरे-धीरे बच्चों की सेहत खराब करता है.
समझाया जंक फूड का नुकसान
किताब की कहानी में हेल्दी फूड और जंक फूड के बीच एक दिलचस्प मुकाबला दिखाया गया है. इसमें कुछ सुपरहीरो बच्चों को सही खानपान अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं. आसान भाषा और मजेदार अंदाज में यह बताया गया है कि ज्यादा जंक फूड खाने से मोटापा, कमजोर इम्यूनिटी और दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. यही वजह है कि यह किताब बच्चों के साथ-साथ माता-पिता के लिए भी काफी उपयोगी मानी जा रही है.
ऑनलाइन उपलब्ध है शर्विता की किताब
शर्विता की यह किताब (Sharvita Trivedi Book) Amazon और Kindle जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिससे दुनिया भर के लोग इसे पढ़ सकते हैं. रांची की इस नन्ही लेखिका ने दिखा दिया कि बड़े बदलाव की शुरुआत छोटी उम्र से भी की जा सकती है.

Related Posts
SSC GD 2026: परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू, चार चरणों में होगा आयोजन
इंडियन नेवी में म्यूजिशियन भर्ती 2026: 10वीं पास के लिए स्पेशल एंट्री शुरू
मध्यप्रदेश में बिना मैथ्स के इंजीनियरिंग की पढ़ाई, खाली सीटों के कारण लिया गया बड़ा फैसला