April 19, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

RAS 2024 टॉपर : कौन हैं दिनेश विश्नोई? अनुशासन ही दिनेश का मूलमंत्र

RPSC RAS Final Result 2024 : राजस्थान लोक सेवा आयोग के आरएएस भर्ती 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सभी परीक्षार्थी RPSC RAS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस बार 351.50 अंकों के साथ दिनेश विश्रोई ने टॉप किया है। वहीं दूसरे नंबर पर जैसलमेर के वीरेंद चारण आए हैं। आइए जानते हैं दिनेश विश्रोई के बारे में

कौन हैं RPSC RAS 2024 के टॉपर दिनेश विश्रोई?

RPSC RAS 2024 की परीक्षा का आखिरी इंटरव्यू शुक्रवार को ही हुआ था और आज रिजल्ट जारी कर दिया गया है। RPSC RAS 2024 के टॉपर बने दिनेश बाड़मेर के भलीसर गांव के रहने वाले हैं। दिनेश ने जब साल 2021 में परीक्षा दी थी, उस वक्त उनकी रैंक 948वीं थी। उसके बाद 2023 में उनकी रैंक 57वीं आई थी। अब वो टॉपर बन गए हैं। अभी दिनेश जयपुर राजस्थान पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। दिनेश विश्रोई के चार भाई-बहन हैं और वो सबसे छोटे हैं। बता दें कि दिनेश विश्रोई तैयारी के साथ पटरवारी की नौकरी कर रहे थे।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से ही बाड़मेर जिले में जश्न का माहौल बना हुआ है। दिनेश के परिवार का कहना है कि वो शुरुआत से ही पढ़ने में काफी होशियार रहे हैं। उनका पढ़ाई के प्रति अनुशासन ही उनका मूल मंत्र है।

Spread the love